सागर NH-44 पर खतरनाक टक्कर: बम निरोधक टीम के 4 जवान शहीद, 1 गंभीर घायल

MP Sagar

On

बालाघाट से मुरैना लौट रही बम निरोधक और डॉग स्क्वॉड टीम पर हादसा; गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज जारी

सागर नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार सुबह बांदरी कस्बे के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बालाघाट जिले से मुरैना लौट रही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की पुलिस वैन तेज रफ्तार कंटेनर से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार पुलिसकर्मी मौके पर ही मौत हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

मृतक पुलिसकर्मियों में प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव और वाहन चालक परमलाल तोमर (सभी मुरैना निवासी) शामिल हैं। चौथे मृतक डॉग मास्टर विनोद शर्मा भिंड के निवासी थे। गंभीर रूप से घायल आरक्षक राजीव चौहान को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस टीम बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान की ड्यूटी पूरी कर मुरैना लौट रही थी। हादसा सुबह लगभग 7 बजे झिंझनी घाटी के पास हुआ। तेज रफ्तार और आमने-सामने की भिड़ंत के कारण वाहन चालक और जवान वैन में फंस गए। बचाव दल ने जेसीबी की मदद से वैन का हिस्सा काटकर शव बाहर निकाले।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतक जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर तत्काल जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार, वाहन तकनीकी खराबी या लापरवाही हो सकती है। हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने, भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और ड्यूटी रूट की समीक्षा करने की कवायद शुरू कर दी है। घायल आरक्षक राजीव चौहान के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Dec 2025 By Nitin Trivedi

सागर NH-44 पर खतरनाक टक्कर: बम निरोधक टीम के 4 जवान शहीद, 1 गंभीर घायल

MP Sagar

सागर नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार सुबह बांदरी कस्बे के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बालाघाट जिले से मुरैना लौट रही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की पुलिस वैन तेज रफ्तार कंटेनर से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार पुलिसकर्मी मौके पर ही मौत हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

मृतक पुलिसकर्मियों में प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव और वाहन चालक परमलाल तोमर (सभी मुरैना निवासी) शामिल हैं। चौथे मृतक डॉग मास्टर विनोद शर्मा भिंड के निवासी थे। गंभीर रूप से घायल आरक्षक राजीव चौहान को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस टीम बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान की ड्यूटी पूरी कर मुरैना लौट रही थी। हादसा सुबह लगभग 7 बजे झिंझनी घाटी के पास हुआ। तेज रफ्तार और आमने-सामने की भिड़ंत के कारण वाहन चालक और जवान वैन में फंस गए। बचाव दल ने जेसीबी की मदद से वैन का हिस्सा काटकर शव बाहर निकाले।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतक जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर तत्काल जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार, वाहन तकनीकी खराबी या लापरवाही हो सकती है। हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने, भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और ड्यूटी रूट की समीक्षा करने की कवायद शुरू कर दी है। घायल आरक्षक राजीव चौहान के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/69391d31bc879/article-39605

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.