विदेशी संपत्ति का खुलासा हुआ आसान: इनकम टैक्स विभाग की सख्ती का असर, 45% बढ़ीं डिक्लेरेशन

Business News

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की सख्त नीति और एडवांस डेटा एनालिटिक्स का असर अब ज़मीन पर दिखाई दे रहा है।

असेसमेंट ईयर 2024-25 में 2.31 लाख करदाताओं ने अपनी विदेशी संपत्तियों और आय का खुलासा किया है — जो पिछले साल के 1.59 लाख के आंकड़े से 45.17% ज़्यादा है।

स्वेच्छा से आगे आए करदाता
24,678 करदाताओं ने रिटर्न रिव्यू किया और 5,483 लोगों ने लेट रिटर्न दाखिल किया। इसके साथ ही, 29,208 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति और 1,089.88 करोड़ रुपये की विदेशी आय डिक्लेयर की गई है।

क्या रहा सख्ती का तरीका?
इनकम टैक्स विभाग ने FATCA और CRS जैसे इंटरनेशनल कॉरपोरेशन फ्रेमवर्क से 108 देशों से फाइनेंशियल डेटा जुटाया। 19,501 करदाताओं को एसएमएस और ईमेल के ज़रिए डिटेल अपडेट करने की सलाह दी, साथ ही 2024 में 30 अवेयरनेस सेशन के जरिए 8,500 से अधिक लोगों को विदेशी संपत्तियों और आय डिक्लेयर करने का तरीका समझाया गया।

चूकने वालों के लिए कड़े नियम
जो करदाता विदेशी संपत्ति या आय का खुलासा नहीं करेंगे, उनपर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना या जेल का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, ब्लैक मनी एक्ट के तहत वॉलंटरी डिक्लोजर का विकल्प भी दिया गया है ताकि जांच से पहले वे अपनी डिटेल साझा कर सके।

आने वाला कदम: इनकम टैक्स बिल 2025
सरकार अब सोशल मीडिया, ईमेल और बैंक अकाउंट जैसे साधनों की निगरानी को सख्त कर रही है। हालांकि, यह पूरी प्रक्रिया गोपनीयता और कानून के दायरे में रहेगी। जानकारों का कहना है कि यह कदम टैक्स चोरी रोकने और वैश्विक लेवल पर फाइनेंशियल ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने में बेहद असरदार होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

विदेशी संपत्ति का खुलासा हुआ आसान: इनकम टैक्स विभाग की सख्ती का असर, 45% बढ़ीं डिक्लेरेशन

Business News

असेसमेंट ईयर 2024-25 में 2.31 लाख करदाताओं ने अपनी विदेशी संपत्तियों और आय का खुलासा किया है — जो पिछले साल के 1.59 लाख के आंकड़े से 45.17% ज़्यादा है।

स्वेच्छा से आगे आए करदाता
24,678 करदाताओं ने रिटर्न रिव्यू किया और 5,483 लोगों ने लेट रिटर्न दाखिल किया। इसके साथ ही, 29,208 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति और 1,089.88 करोड़ रुपये की विदेशी आय डिक्लेयर की गई है।

क्या रहा सख्ती का तरीका?
इनकम टैक्स विभाग ने FATCA और CRS जैसे इंटरनेशनल कॉरपोरेशन फ्रेमवर्क से 108 देशों से फाइनेंशियल डेटा जुटाया। 19,501 करदाताओं को एसएमएस और ईमेल के ज़रिए डिटेल अपडेट करने की सलाह दी, साथ ही 2024 में 30 अवेयरनेस सेशन के जरिए 8,500 से अधिक लोगों को विदेशी संपत्तियों और आय डिक्लेयर करने का तरीका समझाया गया।

चूकने वालों के लिए कड़े नियम
जो करदाता विदेशी संपत्ति या आय का खुलासा नहीं करेंगे, उनपर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना या जेल का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, ब्लैक मनी एक्ट के तहत वॉलंटरी डिक्लोजर का विकल्प भी दिया गया है ताकि जांच से पहले वे अपनी डिटेल साझा कर सके।

आने वाला कदम: इनकम टैक्स बिल 2025
सरकार अब सोशल मीडिया, ईमेल और बैंक अकाउंट जैसे साधनों की निगरानी को सख्त कर रही है। हालांकि, यह पूरी प्रक्रिया गोपनीयता और कानून के दायरे में रहेगी। जानकारों का कहना है कि यह कदम टैक्स चोरी रोकने और वैश्विक लेवल पर फाइनेंशियल ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने में बेहद असरदार होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/easy-to-reveal-foreign-property-the-impact-of-strictness-of/article-25006

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.