बिलासपुर के वीर जवान की शहादत: नेपाल बॉर्डर पर खाई में गिरकर शहीद

Bilaspur, CG

देश की सरहदों की सुरक्षा करते हुए एक और वीर सपूत ने अपने कर्तव्य की बलिवेदी पर प्राण अर्पित कर दिए। 30 वर्षीय शिवपाल सिंह, जो कि सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 55वीं बटालियन में तैनात थे, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नेपाल सीमा के पास गश्त के दौरान एक गहरी खाई (50 मीटर) में गिरने से शहीद हो गए। उनकी पार्थिव देह शुक्रवार रात गृहग्राम बिल्लीबन, बेलगहना लाई गई।

मोबाइल सिग्नल की तलाश में गई जान

जानकारी के अनुसार, 19 जून की रात शिवपाल सिंह अपने बैरक से बाहर मोबाइल पर बात करने के लिए सिग्नल खोजने निकले थे। बात करते-करते उनका पैर फिसला और वे अंधेरे में गहरी खाई में गिर गए। अगली सुबह रोल कॉल में उनकी गैरमौजूदगी पर तलाशी शुरू की गई, जिसके बाद उनका शव बर्फ में दबा हुआ मिला। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें यूनिट कैंप में सलामी दी गई।

शादी से पहले आ गया पार्थिव शरीर

परिजनों के अनुसार, शिवपाल इस साल शादी के लिए छुट्टी पर आने वाले थे। परिवार लड़की की तलाश कर रहा था और एक माह बाद उनकी छुट्टी भी तय थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था — छुट्टी से पहले उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। यह खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया।

गांव में उमड़ा जनसैलाब, अंतिम यात्रा आज

शुक्रवार रात जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, लोगों की आंखें नम हो गईं। चारों तरफ “अमर रहे अमर जवान” के नारे गूंज उठे। शनिवार सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारों और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लगातार उनके घर पहुंच रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर के वीर जवान की शहादत: नेपाल बॉर्डर पर खाई में गिरकर शहीद

Bilaspur, CG

मोबाइल सिग्नल की तलाश में गई जान

जानकारी के अनुसार, 19 जून की रात शिवपाल सिंह अपने बैरक से बाहर मोबाइल पर बात करने के लिए सिग्नल खोजने निकले थे। बात करते-करते उनका पैर फिसला और वे अंधेरे में गहरी खाई में गिर गए। अगली सुबह रोल कॉल में उनकी गैरमौजूदगी पर तलाशी शुरू की गई, जिसके बाद उनका शव बर्फ में दबा हुआ मिला। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें यूनिट कैंप में सलामी दी गई।

शादी से पहले आ गया पार्थिव शरीर

परिजनों के अनुसार, शिवपाल इस साल शादी के लिए छुट्टी पर आने वाले थे। परिवार लड़की की तलाश कर रहा था और एक माह बाद उनकी छुट्टी भी तय थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था — छुट्टी से पहले उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। यह खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया।

गांव में उमड़ा जनसैलाब, अंतिम यात्रा आज

शुक्रवार रात जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, लोगों की आंखें नम हो गईं। चारों तरफ “अमर रहे अमर जवान” के नारे गूंज उठे। शनिवार सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारों और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लगातार उनके घर पहुंच रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/martyr-of-brave-jawan-of-bilaspur-fell-into-a-ditch/article-25027

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.