सोने की कीमत में भारी गिरावट: 10 ग्राम सोना 1200 रुपये सस्ता

Business

On

घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला सोना सुबह करीब 11:35 बजे 1.26% या 1200 रुपये की गिरावट के साथ 91,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, ग्लोबल ट्रेड वॉर और भारत-पाक तनाव में कमी को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

पिछले सत्र में भी आई थी गिरावट

पिछले कारोबारी सत्र में भी सोने के दाम लगभग 1.5% गिरकर 92,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। सिर्फ एक सप्ताह में सोने की कीमत में 3% से ज्यादा की गिरावट चुकी है, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

चांदी भी टूटी, 1,075 रुपये की गिरावट

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी के दामों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर जुलाई 2025 डिलीवरी वाली चांदी 1,075 रुपये यानी 1.13% टूटकर 94,476 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

आपके शहर में क्या है आज का सोने का रेट?

दिल्ली

  • 22 कैरेट: ₹83,747 / 10 ग्राम

  • 24 कैरेट: ₹91,360 / 10 ग्राम

मुंबई

  • 22 कैरेट: ₹83,893 / 10 ग्राम

  • 24 कैरेट: ₹91,520 / 10 ग्राम

चेन्नई

  • 22 कैरेट: ₹84,132 / 10 ग्राम

  • 24 कैरेट: ₹91,780 / 10 ग्राम

बेंगलुरु

  • 22 कैरेट: ₹83,958 / 10 ग्राम

  • 24 कैरेट: ₹91,590 / 10 ग्राम

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर निवेशकों की धारणा बदली है। मुनाफा कमाने के लिए बड़ी संख्या में निवेशक अपनी लंबी अवधि की होल्डिंग्स बेच रहे हैं। इससे सोने की कीमत पर दबाव बना है।

कैसे तय होती है भारत में सोने की कीमत?

भारत में सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय मार्केट के रेट, सरकार के आयात शुल्क, टैक्स, और रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति पर निर्भर करते हैं। त्योहार और शादियों के मौसम में सोने की मांग अधिक होने के कारण इसके भाव में उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिलता है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

सोने की कीमत में भारी गिरावट: 10 ग्राम सोना 1200 रुपये सस्ता

Business

इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, ग्लोबल ट्रेड वॉर और भारत-पाक तनाव में कमी को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

पिछले सत्र में भी आई थी गिरावट

पिछले कारोबारी सत्र में भी सोने के दाम लगभग 1.5% गिरकर 92,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। सिर्फ एक सप्ताह में सोने की कीमत में 3% से ज्यादा की गिरावट चुकी है, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

चांदी भी टूटी, 1,075 रुपये की गिरावट

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी के दामों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर जुलाई 2025 डिलीवरी वाली चांदी 1,075 रुपये यानी 1.13% टूटकर 94,476 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

आपके शहर में क्या है आज का सोने का रेट?

दिल्ली

  • 22 कैरेट: ₹83,747 / 10 ग्राम

  • 24 कैरेट: ₹91,360 / 10 ग्राम

मुंबई

  • 22 कैरेट: ₹83,893 / 10 ग्राम

  • 24 कैरेट: ₹91,520 / 10 ग्राम

चेन्नई

  • 22 कैरेट: ₹84,132 / 10 ग्राम

  • 24 कैरेट: ₹91,780 / 10 ग्राम

बेंगलुरु

  • 22 कैरेट: ₹83,958 / 10 ग्राम

  • 24 कैरेट: ₹91,590 / 10 ग्राम

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर निवेशकों की धारणा बदली है। मुनाफा कमाने के लिए बड़ी संख्या में निवेशक अपनी लंबी अवधि की होल्डिंग्स बेच रहे हैं। इससे सोने की कीमत पर दबाव बना है।

कैसे तय होती है भारत में सोने की कीमत?

भारत में सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय मार्केट के रेट, सरकार के आयात शुल्क, टैक्स, और रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति पर निर्भर करते हैं। त्योहार और शादियों के मौसम में सोने की मांग अधिक होने के कारण इसके भाव में उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिलता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/gold-price-falls-10-grams-of-gold-cheaper-by-rs/article-20976

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.