पाकिस्तान पर सख्त भारत: आतंकवाद नहीं रुकेगा, तब तक स्थगित रहेगी सिंधु जल संधि – जयशंकर

Jagran Desk

On

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट किया है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता, तब तक भारत सिंधु जल संधि को बहाल नहीं करेगा।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर दोबारा बातचीत की कोशिश कर रहा है। जयशंकर ने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान से बातचीत अब सिर्फ आतंकवाद पर केंद्रित रहेगी।

गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को एकतरफा रूप से स्थगित कर दिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में घुसकर आतंकियों के नौ ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इस करारे जवाब से पाकिस्तान की स्थिति डगमगाई और उसने ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश की, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाक अधिकृत कश्मीर पर भारत का रुख सख्त

जयशंकर ने कश्मीर विवाद पर पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि "अगर कोई चर्चा होगी तो वह केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत को लौटाने पर ही होगी।" उन्होंने कहा कि भारत-पाक रिश्तों की प्रकृति अब पूरी तरह द्विपक्षीय है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

'आतंकवाद ही एकमात्र एजेंडा'

होंडुरास में भारतीय दूतावास के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति स्पष्ट है — पाकिस्तान से कोई बातचीत केवल आतंकवाद के मुद्दे पर ही होगी। पाकिस्तान को आतंकवादियों की सूची सौंपी गई है और उसे आतंक के अड्डों को खत्म करना होगा। जयशंकर ने कहा, "पाकिस्तान जानता है उसे क्या करना है, अब उसकी जिम्मेदारी है कि वह ठोस कदम उठाए।"

अंतरराष्ट्रीय समर्थन और ऑपरेशन 'सिंदूर'

जयशंकर ने बताया कि हालिया घटनाओं के बाद भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा समर्थन मिला है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी साफ कहा है कि आतंकियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए इसका स्पष्ट संदेश दिया है।

भारत-अमेरिका व्यापार पर भी बोले जयशंकर

भारत-अमेरिका संबंधों पर भी विदेश मंत्री ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता जारी है, लेकिन कोई भी समझौता तभी होगा जब वह दोनों के लिए समान रूप से लाभदायक हो। फिलहाल बातचीत जटिल दौर में है और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

पाकिस्तान पर सख्त भारत: आतंकवाद नहीं रुकेगा, तब तक स्थगित रहेगी सिंधु जल संधि – जयशंकर

Jagran Desk

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान सिंधु जल संधि को लेकर दोबारा बातचीत की कोशिश कर रहा है। जयशंकर ने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान से बातचीत अब सिर्फ आतंकवाद पर केंद्रित रहेगी।

गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को एकतरफा रूप से स्थगित कर दिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में घुसकर आतंकियों के नौ ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इस करारे जवाब से पाकिस्तान की स्थिति डगमगाई और उसने ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश की, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाक अधिकृत कश्मीर पर भारत का रुख सख्त

जयशंकर ने कश्मीर विवाद पर पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि "अगर कोई चर्चा होगी तो वह केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत को लौटाने पर ही होगी।" उन्होंने कहा कि भारत-पाक रिश्तों की प्रकृति अब पूरी तरह द्विपक्षीय है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

'आतंकवाद ही एकमात्र एजेंडा'

होंडुरास में भारतीय दूतावास के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति स्पष्ट है — पाकिस्तान से कोई बातचीत केवल आतंकवाद के मुद्दे पर ही होगी। पाकिस्तान को आतंकवादियों की सूची सौंपी गई है और उसे आतंक के अड्डों को खत्म करना होगा। जयशंकर ने कहा, "पाकिस्तान जानता है उसे क्या करना है, अब उसकी जिम्मेदारी है कि वह ठोस कदम उठाए।"

अंतरराष्ट्रीय समर्थन और ऑपरेशन 'सिंदूर'

जयशंकर ने बताया कि हालिया घटनाओं के बाद भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा समर्थन मिला है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी साफ कहा है कि आतंकियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए इसका स्पष्ट संदेश दिया है।

भारत-अमेरिका व्यापार पर भी बोले जयशंकर

भारत-अमेरिका संबंधों पर भी विदेश मंत्री ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता जारी है, लेकिन कोई भी समझौता तभी होगा जब वह दोनों के लिए समान रूप से लाभदायक हो। फिलहाल बातचीत जटिल दौर में है और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/indus-water-treaty-will-be-postponed-until-strict-india-will/article-21023

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.