दुर्ग में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी नाम-आधार से दो साल से रह रही थी किराए पर, मकान मालिक भी जेल भेजा गया

durg, CG

On

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़ी कार्रवाई के तहत SIT (स्पेशल टास्क फोर्स) ने बुधवार को एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जो बीते दो वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में अवैध रूप से रह रही थी।

महिला की पहचान असल में पन्ना बीबी के रूप में हुई है, लेकिन वह अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से यहां रह रही थी। इस मामले में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराया देने वाले मकान मालिक सूरज साव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फर्जी आधार कार्ड से अस्पताल में इलाज ने खोला राज

पुलिस को महिला पर तब शक हुआ जब उसने शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए। जांच के बाद पता चला कि महिला ने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा है और भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में किराए पर रह रही है।

IIMMO एप से संपर्क, पैसों की हेराफेरी का भी खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि पन्ना बीबी घरेलू कामकाज कर कमाई करती थी और IIMMO नामक एप के जरिए अपने बांग्लादेशी परिजनों से संपर्क करती थी। इस एप की खासियत यह है कि इसमें कॉलर का नंबर डिस्प्ले नहीं होता। वह कमाई का पैसा कोलकाता में रहने वाले एक परिचित को भेजती थी, जो आगे उसके परिवार तक राशि पहुंचाता था।

8 साल पहले फर्जी पासपोर्ट से भारत में दाखिल

पन्ना बीबी ने स्वीकार किया कि वह करीब आठ साल पहले फर्जी पासपोर्ट और वीजा के जरिए बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुई थी। उसने पश्चिम बंगाल के बनगांव-पेट्रापोल बॉर्डर को अवैध रूप से पार कर भारत में प्रवेश किया। शुरुआत में वह कोलकाता के सोनागाछी इलाके में पांच साल रही, फिर दिल्ली और उसके बाद भिलाई पहुंची।

भिलाई में बिना वेरिफिकेशन रह रही थी किराए पर

महिला बीते दो सालों से भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में सूरज साव के मकान में रह रही थी। मकान मालिक ने किराया देने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया, जिससे उस पर भी कानूनी कार्रवाई की गई है।

इन कानूनों के तहत कार्रवाई

पुलिस ने पन्ना बीबी पर भारतीय न्याय संहिता 2023, विदेशी नागरिक विषयक अधिनियम 1946, और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1920 के तहत मामला दर्ज किया है।

फर्जी दस्तावेज और नेटवर्क की होगी जांच

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि यह पता लगाया जाएगा कि महिला का फर्जी आधार कार्ड किसने बनवाया और भारत में दाखिल कराने में किन लोगों की भूमिका रही। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को पत्र लिखकर विस्तृत जांच की जाएगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

दुर्ग में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी नाम-आधार से दो साल से रह रही थी किराए पर, मकान मालिक भी जेल भेजा गया

durg, CG

महिला की पहचान असल में पन्ना बीबी के रूप में हुई है, लेकिन वह अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से यहां रह रही थी। इस मामले में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराया देने वाले मकान मालिक सूरज साव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फर्जी आधार कार्ड से अस्पताल में इलाज ने खोला राज

पुलिस को महिला पर तब शक हुआ जब उसने शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए। जांच के बाद पता चला कि महिला ने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा है और भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में किराए पर रह रही है।

IIMMO एप से संपर्क, पैसों की हेराफेरी का भी खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि पन्ना बीबी घरेलू कामकाज कर कमाई करती थी और IIMMO नामक एप के जरिए अपने बांग्लादेशी परिजनों से संपर्क करती थी। इस एप की खासियत यह है कि इसमें कॉलर का नंबर डिस्प्ले नहीं होता। वह कमाई का पैसा कोलकाता में रहने वाले एक परिचित को भेजती थी, जो आगे उसके परिवार तक राशि पहुंचाता था।

8 साल पहले फर्जी पासपोर्ट से भारत में दाखिल

पन्ना बीबी ने स्वीकार किया कि वह करीब आठ साल पहले फर्जी पासपोर्ट और वीजा के जरिए बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुई थी। उसने पश्चिम बंगाल के बनगांव-पेट्रापोल बॉर्डर को अवैध रूप से पार कर भारत में प्रवेश किया। शुरुआत में वह कोलकाता के सोनागाछी इलाके में पांच साल रही, फिर दिल्ली और उसके बाद भिलाई पहुंची।

भिलाई में बिना वेरिफिकेशन रह रही थी किराए पर

महिला बीते दो सालों से भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में सूरज साव के मकान में रह रही थी। मकान मालिक ने किराया देने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया, जिससे उस पर भी कानूनी कार्रवाई की गई है।

इन कानूनों के तहत कार्रवाई

पुलिस ने पन्ना बीबी पर भारतीय न्याय संहिता 2023, विदेशी नागरिक विषयक अधिनियम 1946, और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1920 के तहत मामला दर्ज किया है।

फर्जी दस्तावेज और नेटवर्क की होगी जांच

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि यह पता लगाया जाएगा कि महिला का फर्जी आधार कार्ड किसने बनवाया और भारत में दाखिल कराने में किन लोगों की भूमिका रही। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को पत्र लिखकर विस्तृत जांच की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bangladeshi-woman-arrested-in-the-fort-was-living-on-rent/article-20994

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.