सेंसेक्स 1200 अंक चढ़कर 82,531 पर बंद, निफ्टी ने 6 महीने बाद 25,100 का स्तर पार किया

Business

On

गुरुवार, 15 मई को भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त तेजी दिखाई। सेंसेक्स 1,200 अंक यानी लगभग 1.48% की उछाल के साथ 82,531 के स्तर पर बंद हुआ।

इस दौरान दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स ने 1,769 अंक की जबरदस्त रिकवरी की। वहीं निफ्टी में भी 395 अंक (1.6%) की तेजी रही और यह 25,062 के स्तर पर बंद हुआ। यह 17 अक्टूबर के बाद पहली बार है जब निफ्टी ने 25,100 के महत्वपूर्ण स्तर को पार किया है।

सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 29 में तेजी देखी गई। टाटा मोटर्स में 4.16%, HCL टेक में 3.37%, जोमैटो में 2.22%, अडाणी पोर्ट्स में 2.19% और एशियन पेंट्स में 2.07% की बढ़त दर्ज हुई। केवल इंडसइंड बैंक के शेयर में मामूली गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी का माहौल था। NSE का निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.92%, रियल्टी और मेटल सेक्टर दोनों 1.92% और 1.74% बढ़े। मीडिया सेक्टर में 1.59% और IT सेक्टर में 1.16% की तेजी देखने को मिली।

बाजार में तेजी के प्रमुख कारण
अप्रैल महीने में रिटेल महंगाई दर घटकर 3.16% पर गई है, जो जुलाई 2019 के बाद का सबसे कम स्तर है। इस वजह से निवेशकों को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) जल्द ही रेपो रेट में कटौती कर सकती है, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना है।
साथ ही, विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। मई माह में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में लगभग 9,559 करोड़ रुपये की खरीदारी की है, जबकि घरेलू निवेशकों ने 19,779 करोड़ रुपये तक की नेट खरीदारी की है। 14 मई को भी FIIs ने 931 करोड़ और DIIs ने 316 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख देखा गया। जापान का निक्केई 373 अंक (0.98%) गिरकर 37,756 पर, कोरिया का कोस्पी 20 अंक (0.73%) गिरकर 2,621 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 187 अंक (0.79%) नीचे 23,453 पर बंद हुआ, वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 23 अंक (0.68%) की गिरावट के साथ 3,381 पर बंद हुआ।
वहीं अमेरिका में 14 मई को डाउ जोन्स में 90 अंक की गिरावट आई, लेकिन नैस्डेक कंपोजिट 137 अंक चढ़कर 19,146.81 पर पहुंच गया।

मई माह में निवेशकों की खरीदारी
मई में अब तक विदेशी निवेशकों ने लगभग 9,559 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों ने 19,780 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। अप्रैल में भी विदेशी निवेशकों ने 2,735 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों ने 28,228 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की थी।

सैजिलिटी इंडिया का चौथी तिमाही में मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा
वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड ने 182 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 127% अधिक है। कंपनी का ऑपरेशन रेवेन्यू भी 22% बढ़कर 1,568 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

सेंसेक्स 1200 अंक चढ़कर 82,531 पर बंद, निफ्टी ने 6 महीने बाद 25,100 का स्तर पार किया

Business

इस दौरान दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स ने 1,769 अंक की जबरदस्त रिकवरी की। वहीं निफ्टी में भी 395 अंक (1.6%) की तेजी रही और यह 25,062 के स्तर पर बंद हुआ। यह 17 अक्टूबर के बाद पहली बार है जब निफ्टी ने 25,100 के महत्वपूर्ण स्तर को पार किया है।

सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 29 में तेजी देखी गई। टाटा मोटर्स में 4.16%, HCL टेक में 3.37%, जोमैटो में 2.22%, अडाणी पोर्ट्स में 2.19% और एशियन पेंट्स में 2.07% की बढ़त दर्ज हुई। केवल इंडसइंड बैंक के शेयर में मामूली गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 में तेजी का माहौल था। NSE का निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.92%, रियल्टी और मेटल सेक्टर दोनों 1.92% और 1.74% बढ़े। मीडिया सेक्टर में 1.59% और IT सेक्टर में 1.16% की तेजी देखने को मिली।

बाजार में तेजी के प्रमुख कारण
अप्रैल महीने में रिटेल महंगाई दर घटकर 3.16% पर गई है, जो जुलाई 2019 के बाद का सबसे कम स्तर है। इस वजह से निवेशकों को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) जल्द ही रेपो रेट में कटौती कर सकती है, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना है।
साथ ही, विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। मई माह में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में लगभग 9,559 करोड़ रुपये की खरीदारी की है, जबकि घरेलू निवेशकों ने 19,779 करोड़ रुपये तक की नेट खरीदारी की है। 14 मई को भी FIIs ने 931 करोड़ और DIIs ने 316 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख देखा गया। जापान का निक्केई 373 अंक (0.98%) गिरकर 37,756 पर, कोरिया का कोस्पी 20 अंक (0.73%) गिरकर 2,621 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 187 अंक (0.79%) नीचे 23,453 पर बंद हुआ, वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 23 अंक (0.68%) की गिरावट के साथ 3,381 पर बंद हुआ।
वहीं अमेरिका में 14 मई को डाउ जोन्स में 90 अंक की गिरावट आई, लेकिन नैस्डेक कंपोजिट 137 अंक चढ़कर 19,146.81 पर पहुंच गया।

मई माह में निवेशकों की खरीदारी
मई में अब तक विदेशी निवेशकों ने लगभग 9,559 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों ने 19,780 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। अप्रैल में भी विदेशी निवेशकों ने 2,735 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों ने 28,228 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की थी।

सैजिलिटी इंडिया का चौथी तिमाही में मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा
वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड ने 182 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 127% अधिक है। कंपनी का ऑपरेशन रेवेन्यू भी 22% बढ़कर 1,568 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-climbed-1200-points-to-close-at-82531-nifty-crossed/article-21003

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.