पशु सेवा की दिशा में सराहनीय कदम: आर. सी. प्लास्टो ने गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र को 17 लाख की दी सहायता, बनेगी अत्याधुनिक पशु एंबुलेंस

Business News

नागपुर। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जल प्रबंधन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी आर. सी. प्लास्टो टैंक्स एंड पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक उल्लेखनीय पहल की है। कंपनी ने गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र को 17 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है, जिससे मध्य भारत की पहली अत्याधुनिक पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। यह एंबुलेंस विशेष रूप से बीमार और घायल गोवंश को तुरंत चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए तैयार की जा रही है।

यह सहयोग कंपनी की CSR नीति के अंतर्गत किया गया है। आर. सी. प्लास्टो के निदेशक श्री निलेश अग्रवाल ने यह चेक गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष श्री पद्मेश गुप्ता को सौंपा। इस अवसर पर संस्थान के CEO डॉ. मनोज तत्वदी और ट्रस्टी श्री अमित वाजपेयी भी उपस्थित रहे।

पशु चिकित्सा में क्रांति लाएगी यह एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार, इस एंबुलेंस को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है, जिसमें आपातकालीन उपकरण, ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट, दवाइयां और विशेष पशु चिकित्सक दल की सुविधा शामिल होगी। इतना ही नहीं, इसमें हाइड्रोलिक लिफ्ट की भी व्यवस्था रहेगी, जिससे गंभीर रूप से घायल गायों को सुरक्षित तरीके से उठाया और अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा।

वर्तमान में दुर्घटनाग्रस्त या बीमार गोवंश को समय पर उपचार मिलने से उनकी जान पर बन आती है। इस अत्याधुनिक एंबुलेंस से यह समस्या काफी हद तक कम हो सकेगी और पशु सेवा की दिशा में एक नया मापदंड स्थापित होगा।

मणियार समूह का निर्माण, हनुमान जयंती पर होगा लोकार्पण

इस एंबुलेंस का निर्माण गुजरात स्थित मणियार समूह द्वारा किया जा रहा है और इसका लोकार्पण 12 अप्रैल, हनुमान जयंती के दिन प्रस्तावित है। यह परियोजना केवल गोसेवा को सशक्त बनाएगी, बल्कि पशुधन संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ाएगी।

सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण

आर. सी. प्लास्टो, जो कि भारत में टैंक और पाइप निर्माण में विशिष्ट स्थान रखती है, पर्यावरण और समाज के हित में समय-समय पर ऐसी कई कल्याणकारी गतिविधियों में भाग लेती रही है। यह पशु सेवा का प्रकल्प उसी सामाजिक प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण है।

यह पहल पशु प्रेमियों, पर्यावरण संरक्षणकर्ताओं और समाजसेवियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में अन्य संस्थाएं भी ऐसी सामाजिक ज़िम्मेदारियों को गंभीरता से लेंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By दैनिक जागरण

पशु सेवा की दिशा में सराहनीय कदम: आर. सी. प्लास्टो ने गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र को 17 लाख की दी सहायता, बनेगी अत्याधुनिक पशु एंबुलेंस

Business News

नागपुर। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जल प्रबंधन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी आर. सी. प्लास्टो टैंक्स एंड पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक उल्लेखनीय पहल की है। कंपनी ने गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र को 17 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है, जिससे मध्य भारत की पहली अत्याधुनिक पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। यह एंबुलेंस विशेष रूप से बीमार और घायल गोवंश को तुरंत चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए तैयार की जा रही है।

यह सहयोग कंपनी की CSR नीति के अंतर्गत किया गया है। आर. सी. प्लास्टो के निदेशक श्री निलेश अग्रवाल ने यह चेक गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष श्री पद्मेश गुप्ता को सौंपा। इस अवसर पर संस्थान के CEO डॉ. मनोज तत्वदी और ट्रस्टी श्री अमित वाजपेयी भी उपस्थित रहे।

पशु चिकित्सा में क्रांति लाएगी यह एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार, इस एंबुलेंस को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है, जिसमें आपातकालीन उपकरण, ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट, दवाइयां और विशेष पशु चिकित्सक दल की सुविधा शामिल होगी। इतना ही नहीं, इसमें हाइड्रोलिक लिफ्ट की भी व्यवस्था रहेगी, जिससे गंभीर रूप से घायल गायों को सुरक्षित तरीके से उठाया और अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा।

वर्तमान में दुर्घटनाग्रस्त या बीमार गोवंश को समय पर उपचार मिलने से उनकी जान पर बन आती है। इस अत्याधुनिक एंबुलेंस से यह समस्या काफी हद तक कम हो सकेगी और पशु सेवा की दिशा में एक नया मापदंड स्थापित होगा।

मणियार समूह का निर्माण, हनुमान जयंती पर होगा लोकार्पण

इस एंबुलेंस का निर्माण गुजरात स्थित मणियार समूह द्वारा किया जा रहा है और इसका लोकार्पण 12 अप्रैल, हनुमान जयंती के दिन प्रस्तावित है। यह परियोजना केवल गोसेवा को सशक्त बनाएगी, बल्कि पशुधन संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ाएगी।

सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण

आर. सी. प्लास्टो, जो कि भारत में टैंक और पाइप निर्माण में विशिष्ट स्थान रखती है, पर्यावरण और समाज के हित में समय-समय पर ऐसी कई कल्याणकारी गतिविधियों में भाग लेती रही है। यह पशु सेवा का प्रकल्प उसी सामाजिक प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण है।

यह पहल पशु प्रेमियों, पर्यावरण संरक्षणकर्ताओं और समाजसेवियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में अन्य संस्थाएं भी ऐसी सामाजिक ज़िम्मेदारियों को गंभीरता से लेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/commendable-step-towards-animal-service-rc-plasto-will-give-assistance/article-20933

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.