ट्रम्प का एपल को भारत में प्रोडक्शन न बढ़ाने का सुझाव, कहा- अमेरिका में बढ़ाएं निर्माण

Jagran Desk

On

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एपल के CEO टिम कुक से साफ कहा है कि वे भारत में अपने प्रोडक्ट्स के निर्माण को बढ़ावा न दें। ट्रम्प का कहना है कि एपल को अमेरिका में ही प्रोडक्शन बढ़ाना चाहिए और भारत अपना ख्याल खुद रख सकता है। इस बयान को ट्रम्प ने कतर की राजधानी दोहा में बिजनेस लीडर्स के साथ हुई एक बैठक में साझा किया।

ट्रम्प ने कहा, “मुझे टिम कुक से कुछ बात करनी पड़ी। मैंने उनसे कहा कि हम उनके अच्छे दोस्त हैं और मैंने उनका समर्थन किया है, लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि वे भारत में प्रोडक्शन कर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि वे भारत में निर्माण करें। भारत दुनिया के सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देशों में से एक है और वहां बेचने में काफी दिक्कत है। इसके बावजूद भारत ने हमसे व्यापार में कोई टैरिफ नहीं लेने की डील पेश की है।”

भारत में बढ़ रहा आईफोन का उत्पादन

दूसरी ओर, एपल के CEO टिम कुक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि अमेरिकी बाजार में बिकने वाले 50% आईफोन अब भारत में बन रहे हैं। अप्रैल-जून तिमाही में भारत अमेरिकी आईफोन की मुख्य निर्माण स्थल बन जाएगा। इसके अलावा एयरपॉड्स और एपल वॉच जैसे प्रोडक्ट्स का निर्माण भी मुख्य रूप से वियतनाम में हो रहा है।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एपल चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत में अपना उत्पादन तेजी से बढ़ा रहा है। यदि एपल इस साल के अंत तक भारत में अपनी असेंबलिंग बढ़ा लेता है, तो 2026 तक यहां सालाना 6 करोड़ से अधिक आईफोन बनेंगे, जो मौजूदा क्षमता से दोगुना है।

मार्च 2024 से मार्च 2025 तक एपल ने भारत में करीब 22 बिलियन डॉलर मूल्य के आईफोन बनाए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 60% अधिक है। इसी अवधि में भारत से 17.4 बिलियन डॉलर के आईफोन एक्सपोर्ट भी हुए। भारत में आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग तमिलनाडु और कर्नाटक की फैक्ट्रियों में होती है, जहां फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन जैसे बड़े मैन्यूफैक्चरिंग पार्टनर काम करते हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

ट्रम्प का एपल को भारत में प्रोडक्शन न बढ़ाने का सुझाव, कहा- अमेरिका में बढ़ाएं निर्माण

Jagran Desk

ट्रम्प ने कहा, “मुझे टिम कुक से कुछ बात करनी पड़ी। मैंने उनसे कहा कि हम उनके अच्छे दोस्त हैं और मैंने उनका समर्थन किया है, लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि वे भारत में प्रोडक्शन कर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि वे भारत में निर्माण करें। भारत दुनिया के सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देशों में से एक है और वहां बेचने में काफी दिक्कत है। इसके बावजूद भारत ने हमसे व्यापार में कोई टैरिफ नहीं लेने की डील पेश की है।”

भारत में बढ़ रहा आईफोन का उत्पादन

दूसरी ओर, एपल के CEO टिम कुक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि अमेरिकी बाजार में बिकने वाले 50% आईफोन अब भारत में बन रहे हैं। अप्रैल-जून तिमाही में भारत अमेरिकी आईफोन की मुख्य निर्माण स्थल बन जाएगा। इसके अलावा एयरपॉड्स और एपल वॉच जैसे प्रोडक्ट्स का निर्माण भी मुख्य रूप से वियतनाम में हो रहा है।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एपल चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत में अपना उत्पादन तेजी से बढ़ा रहा है। यदि एपल इस साल के अंत तक भारत में अपनी असेंबलिंग बढ़ा लेता है, तो 2026 तक यहां सालाना 6 करोड़ से अधिक आईफोन बनेंगे, जो मौजूदा क्षमता से दोगुना है।

मार्च 2024 से मार्च 2025 तक एपल ने भारत में करीब 22 बिलियन डॉलर मूल्य के आईफोन बनाए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 60% अधिक है। इसी अवधि में भारत से 17.4 बिलियन डॉलर के आईफोन एक्सपोर्ट भी हुए। भारत में आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग तमिलनाडु और कर्नाटक की फैक्ट्रियों में होती है, जहां फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन जैसे बड़े मैन्यूफैक्चरिंग पार्टनर काम करते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/trumps-suggestion-to-apple-not-to-increase-production-in-india/article-21001

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.