कर्रेगुट्टा में सफलता के बाद CM विष्णु देव साय पहुंचे बीजापुर, जवानों से की बातचीत

Bijapur, CG

On

कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर के गलगम पहुंचे और सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की।

हैलीपेड पर जिला प्रशासन, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के अधिकारी मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी साथ थे।

गलगम में जवानों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के बीच अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त करने का राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है और यह लक्ष्य सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से अवश्य पूरा होगा। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर में ‘नियद नेल्ला नार’ की भूमिका की भी सराहना की, जो स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में सहायक रहा है।

जवानों के अद्भुत साहस को किया सलाम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वे अब तक राज्य में डेढ़ साल से सरकार चला रहे हैं और इस दौरान सुशासन कायम करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों द्वारा कठिन हालात में लगातार नक्सल विरोधी अभियानों को अंजाम देने की तारीफ की। सीएम ने बताया कि वे डीजीपी गौतम से नियमित तौर पर जवानों की स्थिति के बारे में बातचीत करते रहते हैं। उन्होंने कहा, “44 डिग्री की तेज गर्मी में भी हमारे जवान नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे साहसी जवानों को मेरा नमन।”

सुरक्षा कैम्पों से दूर-दराज इलाकों तक सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा कैम्प को ‘सुविधा कैम्प’ बताते हुए बताया कि इन कैंपों के माध्यम से अब बस्तर के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, बिजली और मोबाइल टावर जैसी कई आवश्यक सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार बनी तो सबसे पहला कैम्प मूलेर में खोला गया था, जिससे आसपास के गांवों में बेहतर जीवनयापन के साधन उपलब्ध हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान में मिली लगातार सफलताओं की भी सराहना की।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

कर्रेगुट्टा में सफलता के बाद CM विष्णु देव साय पहुंचे बीजापुर, जवानों से की बातचीत

Bijapur, CG

हैलीपेड पर जिला प्रशासन, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के अधिकारी मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी साथ थे।

गलगम में जवानों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के बीच अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त करने का राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है और यह लक्ष्य सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से अवश्य पूरा होगा। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर में ‘नियद नेल्ला नार’ की भूमिका की भी सराहना की, जो स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में सहायक रहा है।

जवानों के अद्भुत साहस को किया सलाम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वे अब तक राज्य में डेढ़ साल से सरकार चला रहे हैं और इस दौरान सुशासन कायम करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों द्वारा कठिन हालात में लगातार नक्सल विरोधी अभियानों को अंजाम देने की तारीफ की। सीएम ने बताया कि वे डीजीपी गौतम से नियमित तौर पर जवानों की स्थिति के बारे में बातचीत करते रहते हैं। उन्होंने कहा, “44 डिग्री की तेज गर्मी में भी हमारे जवान नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे साहसी जवानों को मेरा नमन।”

सुरक्षा कैम्पों से दूर-दराज इलाकों तक सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा कैम्प को ‘सुविधा कैम्प’ बताते हुए बताया कि इन कैंपों के माध्यम से अब बस्तर के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, बिजली और मोबाइल टावर जैसी कई आवश्यक सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार बनी तो सबसे पहला कैम्प मूलेर में खोला गया था, जिससे आसपास के गांवों में बेहतर जीवनयापन के साधन उपलब्ध हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान में मिली लगातार सफलताओं की भी सराहना की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-success-in-karegutta-cm-vishnu-dev-sai-reached-bijapur/article-21005

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.