सतना बस हादसा: हादसे के बाद जली बस, RTO ने पहले ही कर दिया था परमिट रद्द, 20 यात्री घायल

Satna, MP

On

मध्यप्रदेश के सतना जिले के हटिया गांव में बुधवार शाम हुए एक बड़े सड़क हादसे के बाद हालात और भयावह हो गए जब गुरुवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुर्घटनाग्रस्त बस को आग के हवाले कर दिया।

यह बस नंदिनी ट्रेवल्स की थी, जो बुधवार शाम पलट गई थी और जिसमें करीब 20 यात्री घायल हुए थे। हैरानी की बात यह है कि इस बस की फिटनेस और परमिट पहले ही आरटीओ द्वारा रद्द किए जा चुके थे।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति में थी और एक तीखे मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जो जैतवारा की ओर यात्रा कर रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और यात्रियों को खिड़कियों और बस के पिछले हिस्से से बाहर निकाला।

20 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर

घटना में 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 10 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सतना में भर्ती किया गया है। इनमें से 4 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायलों में मुन्नी वर्मा, सुकन्या दहिया, प्रेमलाल दहिया, शालू दहिया, रामसी दोहर, रामकृपाल सिंह, शशि सेन, करुण सेन और चंद्रशेखर कुशवाहा शामिल हैं।

घटना के बाद बस में आगजनी

गुरुवार सुबह बस को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आगजनी किसने और क्यों की।

फिटनेस और परमिट पहले ही रद्द

जानकारी के अनुसार, आरटीओ विभाग ने पहले ही इस बस की फिटनेस और परमिट को रद्द कर दिया था। इसके बावजूद बस संचालन में थी, जो विभागीय लापरवाही को उजागर करता है।

प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस ने बस ड्राइवर का लाइसेंस और बस का परमिट तत्काल प्रभाव से रद्द करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जिले में चल रही सभी यात्री बसों की तकनीकी जांच और कागजी स्थिति की गहन पड़ताल के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा, “प्रशासन की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना हमारी जिम्मेदारी है।”

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

सतना बस हादसा: हादसे के बाद जली बस, RTO ने पहले ही कर दिया था परमिट रद्द, 20 यात्री घायल

Satna, MP

यह बस नंदिनी ट्रेवल्स की थी, जो बुधवार शाम पलट गई थी और जिसमें करीब 20 यात्री घायल हुए थे। हैरानी की बात यह है कि इस बस की फिटनेस और परमिट पहले ही आरटीओ द्वारा रद्द किए जा चुके थे।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति में थी और एक तीखे मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जो जैतवारा की ओर यात्रा कर रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और यात्रियों को खिड़कियों और बस के पिछले हिस्से से बाहर निकाला।

20 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर

घटना में 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 10 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सतना में भर्ती किया गया है। इनमें से 4 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायलों में मुन्नी वर्मा, सुकन्या दहिया, प्रेमलाल दहिया, शालू दहिया, रामसी दोहर, रामकृपाल सिंह, शशि सेन, करुण सेन और चंद्रशेखर कुशवाहा शामिल हैं।

घटना के बाद बस में आगजनी

गुरुवार सुबह बस को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आगजनी किसने और क्यों की।

फिटनेस और परमिट पहले ही रद्द

जानकारी के अनुसार, आरटीओ विभाग ने पहले ही इस बस की फिटनेस और परमिट को रद्द कर दिया था। इसके बावजूद बस संचालन में थी, जो विभागीय लापरवाही को उजागर करता है।

प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस ने बस ड्राइवर का लाइसेंस और बस का परमिट तत्काल प्रभाव से रद्द करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जिले में चल रही सभी यात्री बसों की तकनीकी जांच और कागजी स्थिति की गहन पड़ताल के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा, “प्रशासन की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना हमारी जिम्मेदारी है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rto-a-bus-burnt-after-the-satna-bus-accident-was/article-21019

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.