ढाका में बड़ा हादसा: ट्रेनिंग के दौरान स्कूल पर गिरा बांग्लादेश एयरफोर्स का फाइटर जेट, 1 की मौत, 100 घायल

Jagran Desk

बांग्लादेश की राजधानी ढाका सोमवार को एक दर्दनाक हादसे का गवाह बनी, जब बांग्लादेश वायुसेना का एक मेड-इन-चाइना ट्रेनर फाइटर जेट F-7BGI माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय स्कूल में क्लासेस चल रही थीं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

 बांग्लादेश वायुसेना और स्थानीय प्रशासन ने हादसे की पुष्टि की है। 60 से अधिक घायलों को गंभीर हालत में बर्न इंस्टीट्यूट भेजा गया है, जबकि अन्य को नजदीकी उत्तरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। कई घायल बच्चों को वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

हेलिकॉप्टर से हुए रेस्क्यू, हाथठेले पर भी पहुंचे घायल

घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल महिलाओं और बच्चों को हाथठेले पर अस्पताल ले जाया जा रहा है। स्कूल परिसर में आग की लपटें और धुएं के गुबार देखे गए। दमकल विभाग की 8 यूनिट मौके पर राहत कार्य में जुटी रही।

फायर सर्विस और सेना ने संभाला मोर्चा

फायर सर्विस के मुताबिक, यह हादसा दोपहर 1:18 बजे हुआ और उनकी टीम चार मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव अभियान में उत्तरा, टोंगी, मीरपुर, पल्लबी और पूर्वाचल के दमकल स्टेशन की यूनिट्स शामिल रहीं। वहीं, बांग्लादेश सेना और वायुसेना भी राहत कार्य में सक्रिय रही।

अंतरिम प्रधानमंत्री यूनुस ने जताया शोक

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए इसे “देश के लिए अपूरणीय क्षति” बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि "मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और सभी अस्पतालों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश देता हूं।"

कैसा है F-7BGI जेट?

F-7BGI बांग्लादेश वायुसेना का मल्टीरोल ट्रेनिंग और कॉम्बैट जेट है, जो चीन के J-7 फाइटर जेट पर आधारित है। इसे 2011-13 के बीच वायुसेना में शामिल किया गया था और यह थंडरकैट स्क्वाड्रन का हिस्सा है।
यह विमान 600–650 किमी की कॉम्बैट रेंज तय कर सकता है और इसमें 3,000 किलोग्राम तक के हथियार लगाए जा सकते हैं। यह PL-5, PL-9 मिसाइलों और लेजर गाइडेड बमों से लैस हो सकता है।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

वायुसेना ने हादसे की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में तकनीकी खराबी थी या यह मानवीय चूक का मामला है। हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ढाका में बड़ा हादसा: ट्रेनिंग के दौरान स्कूल पर गिरा बांग्लादेश एयरफोर्स का फाइटर जेट, 1 की मौत, 100 घायल

Jagran Desk

 बांग्लादेश वायुसेना और स्थानीय प्रशासन ने हादसे की पुष्टि की है। 60 से अधिक घायलों को गंभीर हालत में बर्न इंस्टीट्यूट भेजा गया है, जबकि अन्य को नजदीकी उत्तरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। कई घायल बच्चों को वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

हेलिकॉप्टर से हुए रेस्क्यू, हाथठेले पर भी पहुंचे घायल

घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल महिलाओं और बच्चों को हाथठेले पर अस्पताल ले जाया जा रहा है। स्कूल परिसर में आग की लपटें और धुएं के गुबार देखे गए। दमकल विभाग की 8 यूनिट मौके पर राहत कार्य में जुटी रही।

फायर सर्विस और सेना ने संभाला मोर्चा

फायर सर्विस के मुताबिक, यह हादसा दोपहर 1:18 बजे हुआ और उनकी टीम चार मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव अभियान में उत्तरा, टोंगी, मीरपुर, पल्लबी और पूर्वाचल के दमकल स्टेशन की यूनिट्स शामिल रहीं। वहीं, बांग्लादेश सेना और वायुसेना भी राहत कार्य में सक्रिय रही।

अंतरिम प्रधानमंत्री यूनुस ने जताया शोक

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए इसे “देश के लिए अपूरणीय क्षति” बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि "मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और सभी अस्पतालों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश देता हूं।"

कैसा है F-7BGI जेट?

F-7BGI बांग्लादेश वायुसेना का मल्टीरोल ट्रेनिंग और कॉम्बैट जेट है, जो चीन के J-7 फाइटर जेट पर आधारित है। इसे 2011-13 के बीच वायुसेना में शामिल किया गया था और यह थंडरकैट स्क्वाड्रन का हिस्सा है।
यह विमान 600–650 किमी की कॉम्बैट रेंज तय कर सकता है और इसमें 3,000 किलोग्राम तक के हथियार लगाए जा सकते हैं। यह PL-5, PL-9 मिसाइलों और लेजर गाइडेड बमों से लैस हो सकता है।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

वायुसेना ने हादसे की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में तकनीकी खराबी थी या यह मानवीय चूक का मामला है। हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/bangladesh-air-force-fighter-jet-1-killed-100-injured-during/article-28366

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.