नामी बिल्डर की बर्थडे पार्टी में मची खलबली: शराब और शोरगुल के बीच पुलिस छापामारी, 39 लोग नशे में गिरफ्तार

Jagran Desk

अहमदाबाद के साणंद क्षेत्र स्थित एक हाईप्रोफाइल रिसॉर्ट में रविवार रात को उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक बड़ी शराब पार्टी पर छापेमारी कर दी। यह पार्टी शहर के प्रसिद्ध बिल्डर प्रतीक सांघी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की गई थी।

छापे के दौरान कुल 50 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 13 युवक और 26 युवतियां नशे की हालत में पाए गए

पार्टी बनी गिरफ्तारी का सबब

पुलिस के अनुसार, इस पार्टी की सूचना एक गुप्त सूत्र के जरिए मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रिसॉर्ट में मौजूद करीब 100 लोगों की जांच की, जिनमें से 39 को नशे की पुष्टि के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को पहले मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया और फिर उन्हें साणंद थाने लाया गया।

आधी रात में छापामारी, कई थानों की टीम शामिल

रात 12 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में साणंद, बोपल, असलाली और चांगोदर थानों की टीमों ने भाग लिया। पुलिस ने मौके से 5 सीलबंद शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। यह रिसॉर्ट "ग्लेड गोल्फ रिसॉर्ट" के नाम से पहचाना जाता है, जो अक्सर हाईप्रोफाइल पार्टियों के लिए बुक होता है।

प्रतीक सांघी पर सीधी नजर

जांच में यह बात सामने आई है कि इस पार्टी के आयोजक प्रतीक सांघी और उनकी पत्नी खुद भी शराब के नशे में पाए गए। सांघी न केवल रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं, बल्कि हिंदुस्तान एग्रो एंड ट्यूबर फूड्स नाम की फ्रोजन फूड कंपनी में भी उनकी साझेदारी है। पुलिस अब पार्टी आयोजन की अनुमति, शराब आपूर्ति और संबंधित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

परिजनों की थाने में भीड़

जब इस रेड की खबर फैली, तो कई युवक-युवतियों के परिजन साणंद थाने पहुंच गए। डीएसपी नीलम गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गुजरात निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नामी बिल्डर की बर्थडे पार्टी में मची खलबली: शराब और शोरगुल के बीच पुलिस छापामारी, 39 लोग नशे में गिरफ्तार

Jagran Desk

छापे के दौरान कुल 50 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 13 युवक और 26 युवतियां नशे की हालत में पाए गए

पार्टी बनी गिरफ्तारी का सबब

पुलिस के अनुसार, इस पार्टी की सूचना एक गुप्त सूत्र के जरिए मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रिसॉर्ट में मौजूद करीब 100 लोगों की जांच की, जिनमें से 39 को नशे की पुष्टि के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को पहले मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया और फिर उन्हें साणंद थाने लाया गया।

आधी रात में छापामारी, कई थानों की टीम शामिल

रात 12 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में साणंद, बोपल, असलाली और चांगोदर थानों की टीमों ने भाग लिया। पुलिस ने मौके से 5 सीलबंद शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। यह रिसॉर्ट "ग्लेड गोल्फ रिसॉर्ट" के नाम से पहचाना जाता है, जो अक्सर हाईप्रोफाइल पार्टियों के लिए बुक होता है।

प्रतीक सांघी पर सीधी नजर

जांच में यह बात सामने आई है कि इस पार्टी के आयोजक प्रतीक सांघी और उनकी पत्नी खुद भी शराब के नशे में पाए गए। सांघी न केवल रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं, बल्कि हिंदुस्तान एग्रो एंड ट्यूबर फूड्स नाम की फ्रोजन फूड कंपनी में भी उनकी साझेदारी है। पुलिस अब पार्टी आयोजन की अनुमति, शराब आपूर्ति और संबंधित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

परिजनों की थाने में भीड़

जब इस रेड की खबर फैली, तो कई युवक-युवतियों के परिजन साणंद थाने पहुंच गए। डीएसपी नीलम गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गुजरात निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/police-raids-39-arrested-between-the-nominal-builders-birthday-party/article-28368

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.