धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया: स्वास्थ्य कारणों का हवाला, संसद सत्र के बीच पद छोड़ने वाले पहले उपराष्ट्रपति बने

Jagran Desk

भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। 74 वर्षीय धनखड़ ने राष्ट्रपति को भेजे अपने त्यागपत्र में स्वास्थ्य कारणों और डॉक्टरी सलाह को इस्तीफे की वजह बताया।

यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब संसद का मानसून सत्र जारी है और राज्यसभा, जिसके वे पदेन सभापति थे, की कार्यवाही चल रही है। वे संसद सत्र के दौरान त्यागपत्र देने वाले देश के पहले उपराष्ट्रपति बन गए हैं।

त्याग पत्र में जताया आभार, बताई स्वास्थ्य प्राथमिकता

धनखड़ ने अपने त्याग पत्र में लिखा— "स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और डॉक्टरी सलाह का पालन करते हुए मैं संविधान के अनुच्छेद 67(a) के अंतर्गत उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं।"
उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद का आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल को सम्मानजनक और सीखों से भरा बताया।

अचानक तबीयत बिगड़ने की घटनाएं रहीं पहले भी

25 जून 2025 को उत्तराखंड दौरे के दौरान धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। कुमाऊं यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम के बाद वे सीने में दर्द की शिकायत करते हुए गिर पड़े थे। इससे पहले मार्च 2025 में भी उन्हें सीने में दर्द के चलते AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया था।

अब उपसभापति निभाएंगे जिम्मेदारी

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह कार्यवाहक सभापति की भूमिका निभाएंगे, जब तक कि नए उपराष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो जाता। हालांकि उनका कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, जिससे राज्यसभा में नेतृत्व को लेकर एक अस्थायी शून्यता उत्पन्न हो गई है।

धनखड़ का राजनीतिक सफर

राजस्थान के झुंझुनू जिले से संबंध रखने वाले जगदीप धनखड़ का राजनीतिक और संवैधानिक सफर बेहद विविध रहा है। वे 1989 में झुंझुनू से लोकसभा सांसद बने और वीपी सिंह व चंद्रशेखर सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे।
2019 में उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया, जहां उन्होंने कई बार ममता बनर्जी सरकार से टकराव के चलते राष्ट्रीय चर्चा बटोरी।

2022 में बने थे उपराष्ट्रपति

धनखड़ ने अगस्त 2022 में मार्गरेट अल्वा को हराकर भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उन्हें 528 मत मिले थे, जबकि अल्वा को सिर्फ 182 वोट मिले थे। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक निर्धारित था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया: स्वास्थ्य कारणों का हवाला, संसद सत्र के बीच पद छोड़ने वाले पहले उपराष्ट्रपति बने

Jagran Desk

यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब संसद का मानसून सत्र जारी है और राज्यसभा, जिसके वे पदेन सभापति थे, की कार्यवाही चल रही है। वे संसद सत्र के दौरान त्यागपत्र देने वाले देश के पहले उपराष्ट्रपति बन गए हैं।

त्याग पत्र में जताया आभार, बताई स्वास्थ्य प्राथमिकता

धनखड़ ने अपने त्याग पत्र में लिखा— "स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और डॉक्टरी सलाह का पालन करते हुए मैं संविधान के अनुच्छेद 67(a) के अंतर्गत उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं।"
उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद का आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल को सम्मानजनक और सीखों से भरा बताया।

अचानक तबीयत बिगड़ने की घटनाएं रहीं पहले भी

25 जून 2025 को उत्तराखंड दौरे के दौरान धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। कुमाऊं यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम के बाद वे सीने में दर्द की शिकायत करते हुए गिर पड़े थे। इससे पहले मार्च 2025 में भी उन्हें सीने में दर्द के चलते AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया था।

अब उपसभापति निभाएंगे जिम्मेदारी

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह कार्यवाहक सभापति की भूमिका निभाएंगे, जब तक कि नए उपराष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो जाता। हालांकि उनका कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, जिससे राज्यसभा में नेतृत्व को लेकर एक अस्थायी शून्यता उत्पन्न हो गई है।

धनखड़ का राजनीतिक सफर

राजस्थान के झुंझुनू जिले से संबंध रखने वाले जगदीप धनखड़ का राजनीतिक और संवैधानिक सफर बेहद विविध रहा है। वे 1989 में झुंझुनू से लोकसभा सांसद बने और वीपी सिंह व चंद्रशेखर सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे।
2019 में उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया, जहां उन्होंने कई बार ममता बनर्जी सरकार से टकराव के चलते राष्ट्रीय चर्चा बटोरी।

2022 में बने थे उपराष्ट्रपति

धनखड़ ने अगस्त 2022 में मार्गरेट अल्वा को हराकर भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उन्हें 528 मत मिले थे, जबकि अल्वा को सिर्फ 182 वोट मिले थे। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक निर्धारित था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/dhankar-resigned-as-vice-president-cited-health-reasons-the-first/article-28390

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.