छिंदवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना: नवजात को कचरे में फेंका, कुत्तों ने नोच डाला; युवती हिरासत में

Chhindwara, MP

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर से एक बेहद दर्दनाक और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।

एक युवती ने नवजात शिशु को डस्टबिन में कचरे के साथ फेंक दिया, जिसके बाद आवारा कुत्तों ने मासूम को नोच डाला। रविवार को इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

वीडियो में कैद हुई क्रूरता

घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। वीडियो में देखा गया कि एक युवती नवजात को एक थैले में भरकर कचरे के ढेर में डाल देती है। थोड़ी ही देर में वहां आवारा कुत्तों का झुंड पहुंचता है और मासूम को नोचना शुरू कर देता है। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने तुरंत कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी।

जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया बच्चा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को बच्चे का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आरोपी युवती हिरासत में, युवक की तलाश जारी

थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में युवती ने कबूल किया कि नवजात उसी का था और सामाजिक शर्म के कारण उसने उसे त्याग दिया। वह छिंदवाड़ा में किराए के मकान में रह रही थी। युवती ने एक युवक के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की है, लेकिन पुलिस जब उस युवक के बताए पते पर पहुंची, तो वह नहीं मिला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समाज पहले ही ऐसी युवतियों की मदद के लिए खुलकर सामने आता, तो शायद यह मासूम आज जिंदा होता। यह घटना समाज के संवेदनहीन होते जाने और अकेली महिलाओं के मानसिक दबाव की भयावह तस्वीर पेश करती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छिंदवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना: नवजात को कचरे में फेंका, कुत्तों ने नोच डाला; युवती हिरासत में

Chhindwara, MP

एक युवती ने नवजात शिशु को डस्टबिन में कचरे के साथ फेंक दिया, जिसके बाद आवारा कुत्तों ने मासूम को नोच डाला। रविवार को इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

वीडियो में कैद हुई क्रूरता

घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। वीडियो में देखा गया कि एक युवती नवजात को एक थैले में भरकर कचरे के ढेर में डाल देती है। थोड़ी ही देर में वहां आवारा कुत्तों का झुंड पहुंचता है और मासूम को नोचना शुरू कर देता है। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने तुरंत कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी।

जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया बच्चा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को बच्चे का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आरोपी युवती हिरासत में, युवक की तलाश जारी

थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में युवती ने कबूल किया कि नवजात उसी का था और सामाजिक शर्म के कारण उसने उसे त्याग दिया। वह छिंदवाड़ा में किराए के मकान में रह रही थी। युवती ने एक युवक के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की है, लेकिन पुलिस जब उस युवक के बताए पते पर पहुंची, तो वह नहीं मिला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समाज पहले ही ऐसी युवतियों की मदद के लिए खुलकर सामने आता, तो शायद यह मासूम आज जिंदा होता। यह घटना समाज के संवेदनहीन होते जाने और अकेली महिलाओं के मानसिक दबाव की भयावह तस्वीर पेश करती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-heart-wrenching-incident-in-chhindwara-was-thrown-into-the/article-28378

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.