- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकाल की पालकी सवारी में उमड़ा जनसैलाब, डमरू बजाते चले सीएम
महाकाल की पालकी सवारी में उमड़ा जनसैलाब, डमरू बजाते चले सीएम
Ujjain, MP
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को उज्जैन नगरी महादेव की भक्ति में रंग गई। भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारी चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में निकाली गई, जिसमें एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर दिव्यता का अनुभव किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल का पूजन कर सवारी की अगुवाई की और डमरू बजाते हुए श्रद्धालुओं के बीच चले। मंत्री विजयवर्गीय ने झांझ बजाई, जबकि डिप्टी सीएम शुक्ल भी सवारी के साथ कदम से कदम मिलाते दिखाई दिए।
सवारी नगर भ्रमण करते हुए शिप्रा घाट पहुंची, जहां भगवान महाकाल का विधिवत पूजन किया गया। फिर सवारी मंदिर लौट गई। इससे पूर्व रात 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए थे और अब तक डेढ़ लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं।
उधर, ओंकारेश्वर में भी अलसुबह 5 बजे मंगला आरती हुई। ओंकार महाराज को फूलों से सजाया गया और 56 भोग अर्पित किए गए। रायसेन के भोजेश्वर महादेव को 5 क्विंटल फूलों से सजाया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। छतरपुर के जटाशंकर धाम में तीन किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम श्रद्धा की गवाही देता रहा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए