सागर में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या: घायल अवस्था में थाने पहुंचा, अस्पताल में तोड़ा दम; दो संदिग्ध हिरासत में

Sagar, MP

मोतीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में ऑटो चालक समीम खान (28) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि समीम का भोपाल रोड पर कुछ युवकों से विवाद हुआ, जिसके बाद उस पर पेट में चाकू से हमला कर दिया गया। घायल समीम किसी तरह थाने तक पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घर से निकला था रोज की तरह, रात में हुआ जानलेवा हमला
समीम खान, जो कृषि मंडी क्षेत्र का निवासी था, ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह रविवार को दोपहर करीब 1 बजे घर से निकला था और रोज की तरह रात तक लौटने वाला था। लेकिन रात करीब 12 बजे भोपाल रोड स्थित मोतीनगर चौराहे पर कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान एक युवक ने समीम के पेट में चाकू घोंप दिया।

थाने पहुंचा घायल चालक, नहीं बची जान
घटना के बाद समीम गंभीर हालत में किसी तरह थाने तक पहुंच गया और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल ऐंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पोस्टमार्टम हाउस पर जुटी भीड़, परिजनों में आक्रोश
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और स्थानीय लोग जमा हो गए। सभी ने घटना पर गहरा दुख जताया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार, मृतक के पेट में धारदार हथियार से वार किया गया था। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वारदात की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

भोपाल रोड पर रात में भी भीड़भाड़, फिर भी कोई चश्मदीद नहीं
भोपाल रोड सागर की प्रमुख और व्यस्त सड़कों में गिनी जाती है, जहां रात के समय भी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद इस वारदात के समय कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है, जिससे पुलिस को जांच में कठिनाई आ रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सागर में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या: घायल अवस्था में थाने पहुंचा, अस्पताल में तोड़ा दम; दो संदिग्ध हिरासत में

Sagar, MP

बताया जा रहा है कि समीम का भोपाल रोड पर कुछ युवकों से विवाद हुआ, जिसके बाद उस पर पेट में चाकू से हमला कर दिया गया। घायल समीम किसी तरह थाने तक पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घर से निकला था रोज की तरह, रात में हुआ जानलेवा हमला
समीम खान, जो कृषि मंडी क्षेत्र का निवासी था, ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह रविवार को दोपहर करीब 1 बजे घर से निकला था और रोज की तरह रात तक लौटने वाला था। लेकिन रात करीब 12 बजे भोपाल रोड स्थित मोतीनगर चौराहे पर कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान एक युवक ने समीम के पेट में चाकू घोंप दिया।

थाने पहुंचा घायल चालक, नहीं बची जान
घटना के बाद समीम गंभीर हालत में किसी तरह थाने तक पहुंच गया और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल ऐंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पोस्टमार्टम हाउस पर जुटी भीड़, परिजनों में आक्रोश
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और स्थानीय लोग जमा हो गए। सभी ने घटना पर गहरा दुख जताया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार, मृतक के पेट में धारदार हथियार से वार किया गया था। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वारदात की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

भोपाल रोड पर रात में भी भीड़भाड़, फिर भी कोई चश्मदीद नहीं
भोपाल रोड सागर की प्रमुख और व्यस्त सड़कों में गिनी जाती है, जहां रात के समय भी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद इस वारदात के समय कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है, जिससे पुलिस को जांच में कठिनाई आ रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/auto-driver-stabbed-to-death-in-sagar-reached-the-police/article-28376

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.