- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश सरकार में भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, अब हर साल एक बार होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश सरकार में भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, अब हर साल एक बार होगी परीक्षा
Bhopal
मध्य प्रदेश सरकार सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती नियमों में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है। अब राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली भर्ती परीक्षाओं की संख्या में कमी की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह घोषणा की है कि जनवरी 2026 से यह बदलाव लागू होगा और सभी पदों के लिए साल में एक बार ही परीक्षा होगी।
1 परीक्षा, 1 मेरिट लिस्ट जैसे UPSC
अब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी एक ही परीक्षा होगी, और उसी परीक्षा के आधार पर एक ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसमें सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। प्रतीक्षा सूची भी एक बार तैयार होगी, जिससे खाली पदों पर तेजी से नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
सीएम ने कहा- समय पर भर्ती, खाली पदों की नहीं होगी समस्या
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अब सभी प्रकार की परीक्षाएं समय पर आयोजित होंगी और सभी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाएगी। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों के भत्तों में वृद्धि की भी बात की, जैसे यात्रा भत्ता, अव्यावसायिक भत्ता, इत्यादि।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए