- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग में भवानी राइस मिल में भीषण आग, लाखों का बारदाना जलकर राख
दुर्ग में भवानी राइस मिल में भीषण आग, लाखों का बारदाना जलकर राख
durg, cg
दुर्ग जिले के चंदखुरी स्थित भवानी राइस मिल में रविवार रात एक भीषण आग लग गई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग मिल के बारदाना गोदाम में लगी थी, जिसमें लाखों रुपये का बारदाना जलकर खाक हो गया। आग की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।
दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है, जब आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों को देखकर मिल के सुपरवाइजर ने तुरंत जिला अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों और 20 से अधिक जवानों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चला
फिलहाल, राइस मिल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलगांव थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का खुलासा करने के लिए प्रयासरत है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए