मध्य प्रदेश में 71 करोड़ के फर्जी बैंक चालान घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

Jagran Desk

मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 71 करोड़ रुपये के आबकारी फर्जी बैंक चालान घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ED की 28 टीमों ने राजधानी भोपाल, इंदौर, मंदसौर और जबलपुर सहित कई शहरों में एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई के तहत शराब कारोबारियों और कुछ अधिकारियों के ठिकानों पर ED ने छापा मारा है।

 फर्जी बैंक चालान घोटाले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार
71 करोड़ रुपये के इस घोटाले में मुख्य आरोपी योगेन्द्र जयसवाल और विजय श्रीवास्तव के ठिकानों पर भी ED की कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक, इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब संजीव दुबे के आबकारी आयुक्त रहते हुए फर्जी चालान के जरिए सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया था। इस घोटाले की रिकवरी के दौरान अब तक 22 करोड़ रुपये नगद जमा किए गए हैं।

इंदौर में 18 ठिकानों पर छापेमारी
ED की टीम ने इंदौर में एक साथ 18 ठिकानों पर छापे मारे हैं। इन ठिकानों में ज्यादातर शराब कारोबारी शामिल हैं, और कार्रवाई बसंत बिहार कॉलोनी, तुलसी नगर जैसे इलाकों में की गई है। ED के सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी 71 करोड़ रुपये के फर्जी चालान और आबकारी घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।

रिटायर्ड अधिकारी के घर भी ED का छापा
इंदौर के तुलसी नगर में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी सुरेन्द्र चौकसे के घर पर भी ED की टीम ने छापा मारा है। सुरेन्द्र चौकसे के घर पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है, और कार्रवाई की सूचना स्थानीय प्रशासन से छिपाकर की गई है। इसके अलावा, मंदसौर में भी शराब कारोबारी के ठिकाने पर ED की टीम ने छापेमारी की है, जहां जांच जारी है।

फर्जी बैंक चालान घोटाले का पूरा मामला
यह घोटाला शराब ठेकेदारों के खिलाफ राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है। इसमें आरोप है कि वित्त वर्ष 2015-16 से 2017-18 के बीच शराब ठेकेदारों ने चालान में जालसाजी और हेरफेर करके 49.42 करोड़ रुपये के सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही, अवैध रूप से शराब प्राप्त करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी हासिल किया गया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने छोटे-मोटे चालान तैयार कर उन्हें बैंक में जमा किया, और बाद में 'रुपये शब्दों में' के खाली स्थान में लाख या हजार की रकम बढ़ाकर उसे सत्यापित करवा लिया। यह बढ़ी हुई राशि फिर संबंधित शराब गोदामों या जिला आबकारी कार्यालय में जमा कर दी जाती थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में 71 करोड़ के फर्जी बैंक चालान घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

Jagran Desk

 फर्जी बैंक चालान घोटाले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार
71 करोड़ रुपये के इस घोटाले में मुख्य आरोपी योगेन्द्र जयसवाल और विजय श्रीवास्तव के ठिकानों पर भी ED की कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक, इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब संजीव दुबे के आबकारी आयुक्त रहते हुए फर्जी चालान के जरिए सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया था। इस घोटाले की रिकवरी के दौरान अब तक 22 करोड़ रुपये नगद जमा किए गए हैं।

इंदौर में 18 ठिकानों पर छापेमारी
ED की टीम ने इंदौर में एक साथ 18 ठिकानों पर छापे मारे हैं। इन ठिकानों में ज्यादातर शराब कारोबारी शामिल हैं, और कार्रवाई बसंत बिहार कॉलोनी, तुलसी नगर जैसे इलाकों में की गई है। ED के सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी 71 करोड़ रुपये के फर्जी चालान और आबकारी घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।

रिटायर्ड अधिकारी के घर भी ED का छापा
इंदौर के तुलसी नगर में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी सुरेन्द्र चौकसे के घर पर भी ED की टीम ने छापा मारा है। सुरेन्द्र चौकसे के घर पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है, और कार्रवाई की सूचना स्थानीय प्रशासन से छिपाकर की गई है। इसके अलावा, मंदसौर में भी शराब कारोबारी के ठिकाने पर ED की टीम ने छापेमारी की है, जहां जांच जारी है।

फर्जी बैंक चालान घोटाले का पूरा मामला
यह घोटाला शराब ठेकेदारों के खिलाफ राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है। इसमें आरोप है कि वित्त वर्ष 2015-16 से 2017-18 के बीच शराब ठेकेदारों ने चालान में जालसाजी और हेरफेर करके 49.42 करोड़ रुपये के सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही, अवैध रूप से शराब प्राप्त करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी हासिल किया गया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने छोटे-मोटे चालान तैयार कर उन्हें बैंक में जमा किया, और बाद में 'रुपये शब्दों में' के खाली स्थान में लाख या हजार की रकम बढ़ाकर उसे सत्यापित करवा लिया। यह बढ़ी हुई राशि फिर संबंधित शराब गोदामों या जिला आबकारी कार्यालय में जमा कर दी जाती थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ed-raid-on-more-than-20-locations-in-fake-bank/article-18902

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.