सैनिक भारत की सीमाओं के साथ स्वाभिमान की भी करते हैं रक्षा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

उज्जैन (म.प्र.)

On

उज्जैन राज्य सैनिक रैली को वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों के लिए बढ़ी योजनाओं की जानकारी दी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय सैनिक केवल देश की सीमाओं की रक्षा नहीं करते, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान और आत्मसम्मान के भी प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि वर्दी पहनकर देश की सेवा करने वाला हर सैनिक पूरे राष्ट्र के लिए सम्मान का प्रतीक होता है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को उज्जैन में आयोजित राज्य सैनिक रैली को भोपाल स्थित राजकीय विमानतल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों के कारण ही देश का तिरंगा आज गर्व के साथ लहरा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहीदों की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ निभा रही है।

डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के माता-पिता को दी जाने वाली मासिक सहायता राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी है। इसके साथ ही शहीदों की पुत्रियों और बहनों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। युद्ध एवं सैन्य कार्रवाई में शहीद हुए सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जहां द्वितीय विश्व युद्ध के जीवित सैनिकों और उनकी पत्नियों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है, जो पहले 8 हजार रुपये थी। यह राशि देश में सर्वाधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न शौर्य और विशिष्ट सेवा अलंकरणों से सम्मानित सैनिकों और उनके आश्रितों को राज्य सरकार द्वारा विशेष सम्मान निधि दी जा रही है।

राज्य में सैनिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक कल्याण निदेशालय को वर्ष 2025 में रक्षा मंत्री द्वारा “प्रोगेसिव स्टेट ट्रॉफी” से सम्मानित किया गया, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों को सशक्त किया जा रहा है और सैनिक विश्राम गृहों के उन्नयन का कार्य भी लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान रखते हैं, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सैनिक रैली राष्ट्र की एकता और गौरव की भावना को और मजबूत करेगी। अंत में उन्होंने सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को आगामी गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।

------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/soldiers-protect-indias-borders-as-well-as-its-self-respect-chief/article-42594

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.