- Hindi News
- बिजनेस
- BMW इंडिया की बिक्री में 21% की जोरदार बढ़ोतरी, सितंबर में अब तक की सबसे ज्यादा गाड़ियां बिकीं
BMW इंडिया की बिक्री में 21% की जोरदार बढ़ोतरी, सितंबर में अब तक की सबसे ज्यादा गाड़ियां बिकीं
Business News
जर्मनी की लक्ज़री कार मेकर BMW ग्रुप इंडिया ने इस साल की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में अब तक की सबसे अधिक 4,204 कारें बेचीं, जो पिछले साल की समान अवधि से 21 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी का कहना है कि जीएसटी में कटौती और त्योहारी मांग ने बिक्री को तेज़ी दी है।
2025 के शुरुआती 9 महीनों में रिकॉर्ड बिक्री
बीएमडब्ल्यू इंडिया ने जनवरी-सितंबर 2025 में कुल 11,978 कारें बेचीं, जो कंपनी के अब तक के सबसे बड़े बिक्री आंकड़े हैं। बीएमडब्ल्यू ब्रांड की 11,510 यूनिट और मिनी ब्रांड की 468 यूनिटें बिकीं। मोटरसाइकिल की बिक्री इस दौरान 3,976 यूनिट रही।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने कहा, “हमने साल की शुरुआत में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद की थी, और अब यह मजबूत डबल डिजिट ग्रोथ की ओर बढ़ रही है।”
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी उछाल
इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में BMW ने 246 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की, 2,509 इलेक्ट्रिक BMW और मिनी बेचीं। इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री में हिस्सेदारी अब 21 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार एलएक्स-1 है, जबकि फ्लैगशिप आई-7 दूसरे स्थान पर है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 5,000 इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों को डिलीवर किए हैं।
कारण: जीएसटी कटौती और त्योहारी मांग
हरदीप सिंह बरार ने बताया कि जीएसटी रेट में कटौती और नज़दीकी त्योहार के चलते बिक्री में वृद्धि हुई। अगस्त तक बिक्री लगभग 11 प्रतिशत बढ़ रही थी, लेकिन सितंबर में यह बढ़कर 13 प्रतिशत हो गई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए