उज्जैन में शनि प्रदोष और धनतेरस का महापूजा: महाकाल मंदिर में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

Ujjain,M.P

उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को शनि प्रदोष और धनतेरस के पावन संयोग पर भव्य महापूजा का आयोजन किया गया।

 मंदिर के पुरोहित परिवार ने भगवान महाकाल की विशेष पूजा कर विश्व शांति, जनकल्याण, सुख, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।

इस अवसर पर कुबेर देव और चांदी के सिक्कों का पूजन-अभिषेक भी संपन्न हुआ। चांदी के सिक्के धन-समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं और भक्तों ने उन्हें भगवान महाकाल को भेंट किया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी।

पूजन और महाप्रसाद
नंदी हॉल में सुबह 10 बजे से गणपति पूजन, महालक्ष्मी पूजन, पंचामृत स्नान और रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। लगभग एक घंटे तक चली पूजा में संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। पूजा के बाद गर्भगृह की देहरी पर दीपक अर्पित कर भक्तों ने महाकाल का आशीर्वाद लिया।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि 20 अक्टूबर को दिवाली और अन्नकूट पर्व का आयोजन होगा। इस दिन पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान महाकाल को उबटन लगाएंगी। इसके बाद गर्भगृह में 56 भोग का अन्नकूट लगाया जाएगा। शाम को कोटितीर्थ कुंड पर हजारों दीपक प्रज्ज्वलित कर महाआरती होगी। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा।

कुबेर देव की विशेष पूजा
श्री सांदीपनि आश्रम परिसर के कुंडेश्वर महादेव मंदिर में भी धन त्रयोदशी के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। यहां गर्भगृह में स्थापित कुबेर देव की प्राचीन प्रतिमा का आभूषणों से श्रृंगार कर पूजा की गई। पुजारी शिवांश व्यास ने बताया कि परंपरा के अनुसार कुबेर की नाभि में इत्र लगाने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा की नाभि में इत्र लगाकर मिष्ठान और अनार का भोग अर्पित किया। मंदिर के शिखर पर स्थापित श्री यंत्र भी श्रद्धालुओं का आकर्षण केंद्र रहा।

धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि शनि प्रदोष और धन त्रयोदशी के संयोग में प्रात: दो मुहूर्त विशेष लाभकारी हैं। दोपहर 2 बजे तक चंचल, दोपहर 2 बजे से 3:30 तक लाभ, दोपहर 3:30 से सांय 5 बजे तक अमृत, सायं 5:55 बजे से रात 7:25 बजे तक लाभ (प्रदोष काल का श्रेष्ठ समय) और रात 8:55 बजे से 10:25 बजे तक शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना लाभकारी रहेगा।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mahapuja-of-shani-pradosh-and-dhanteras-in-ujjain-huge-crowd/article-35934

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.