Success Story: जर्मनी में मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़ गांव में शुरू किया काम, अब 1 करोड़ का टर्नओवर, क्‍या है बिजनेस?

Business News

अशोक कुमावत ने जर्मनी में अच्‍छी खासी नौकरी छोड़कर भारत में आंवला और बाजरे पर आधारित उत्पाद बनाने का व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 25 लाख लाख रुपये का लोन लिया। उनका सालाना टर्नओवर अब बढ़कर 1 करोड़ रुपये हो गया है।

अशोक कुमावत जर्मनी में अच्छी तनख्वाह पर नौकरी करते थे। लेकिन, हमेशा से वह अपना कुछ करना चाहते थे। नौकरी छोड़कर वह भारत लौट आए। गांव में आंवला और बाजरा से बने उत्पादों का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। उनका यह कदम सही साबित हुआ। उनके कारोबार का सालाना टर्नओवर बढ़कर 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हो गया है। आइए, यहां अशोक कुमावत की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

जर्मनी में थे रोबोटिक्‍स ट्रेनर

जर्मनी में थे रोबोटिक्‍स ट्रेनर

अशोक कुमावत का इंजीनियरिंग बैकग्राउंड रहा है। वह रोबोटिक्स ट्रेनर थे। इंजीनियरिंग करने के बाद अशोक मिस्र गए। फिर वहां से जर्मनी चले गए। जर्मनी में उन्होंने 6 महीने रोबोट ट्रेनर की नौकरी की। उन्हें हर महीने 2 लाख रुपये मिलते थे। लेकिन, उन्हें अपने लोगों के लिए कुछ करने की इच्छा थी। इसलिए वह वापस अपने गांव लौट आए। वह राजस्‍थान के पाली गांव के रहने वाले हैं। अब अशोक एक सफल उद्यमी बन चुके हैं। उन्होंने 'प्रधानमंत्री स्व-रोजगार योजना' के तहत लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया था। यह लोन 25 लाख रुपये का था।

कच्चे आंवला को बेहतर उत्पादों में बदला

कच्चे आंवला को बेहतर उत्पादों में बदला

अशोक राजस्थान में 35 बीघा के खेत पर काम करते हैं। वह कई तरह के फल उगाते हैं। उनके खेत में 1,000 आंवला के पेड़ हैं। कोरोना महामारी के बाद आंवला उत्पादों की मांग बढ़ गई। अशोक ने इस मौके को पहचाना। उन्होंने कच्चे आंवला को बेहतर उत्पादों में बदला। पहले आंवला 8-10 रुपये प्रति किलो बिकता था। अब वही आंवला 200-250 रुपये प्रति किलो बिकता है। अशोक ने 2020 में अपना स्टार्टअप शुरू किया था।

1 करोड़ से ज्‍यादा का टर्नओवर

अशोक का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। उनका सालाना कारोबार 25 लाख रुपये से बढ़कर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। उन्हें आंवले के बारे में शुरू से ही पता था। उनके पिताजी खेती का काम करते हैं। उन्होंने आंवला और मिलेट्स उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग ली। अशोक ने अपने बिजनेस की शुरुआत खेत से की। लेकिन, ट्रांसपोर्ट का खर्च ज्यादा था। इसलिए उन्होंने जोधपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लॉट खरीदा। वहां उन्होंने प्रोसेसिंग के काम आने वाली मशीनें लगाईं। इसके बाद उनका काम धीरे-धीरे बढ़ने लगा।

25 से 30 लोगों को दे रखा है रोजगार

25 से 30 लोगों को दे रखा है रोजगार

अशोक कुमावत जो कभी जर्मनी में रोबोटिक्‍स की ट्रेनिंग देते थे। अब वह खुद का बिजनेस चला रहे हैं। 25 से 30 लोगों को उन्‍होंने रोजगार दे रखा है। अशोक भविष्य में और भी उत्पाद बनाना चाहते हैं। वह किसानों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। गांव की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने को इच्‍छुक हैं। अशोक कुमावत की कहानी दिखाती है कि युवा पीढ़ी अब नौकरी के पीछे नहीं भाग रही है। वे अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। अशोक कुमावत जैसे युवा दूसरों के लिए प्रेरणा हैं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

Success Story: जर्मनी में मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़ गांव में शुरू किया काम, अब 1 करोड़ का टर्नओवर, क्‍या है बिजनेस?

Business News

अशोक कुमावत जर्मनी में अच्छी तनख्वाह पर नौकरी करते थे। लेकिन, हमेशा से वह अपना कुछ करना चाहते थे। नौकरी छोड़कर वह भारत लौट आए। गांव में आंवला और बाजरा से बने उत्पादों का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। उनका यह कदम सही साबित हुआ। उनके कारोबार का सालाना टर्नओवर बढ़कर 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हो गया है। आइए, यहां अशोक कुमावत की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

जर्मनी में थे रोबोटिक्‍स ट्रेनर

जर्मनी में थे रोबोटिक्‍स ट्रेनर

अशोक कुमावत का इंजीनियरिंग बैकग्राउंड रहा है। वह रोबोटिक्स ट्रेनर थे। इंजीनियरिंग करने के बाद अशोक मिस्र गए। फिर वहां से जर्मनी चले गए। जर्मनी में उन्होंने 6 महीने रोबोट ट्रेनर की नौकरी की। उन्हें हर महीने 2 लाख रुपये मिलते थे। लेकिन, उन्हें अपने लोगों के लिए कुछ करने की इच्छा थी। इसलिए वह वापस अपने गांव लौट आए। वह राजस्‍थान के पाली गांव के रहने वाले हैं। अब अशोक एक सफल उद्यमी बन चुके हैं। उन्होंने 'प्रधानमंत्री स्व-रोजगार योजना' के तहत लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया था। यह लोन 25 लाख रुपये का था।

कच्चे आंवला को बेहतर उत्पादों में बदला

कच्चे आंवला को बेहतर उत्पादों में बदला

अशोक राजस्थान में 35 बीघा के खेत पर काम करते हैं। वह कई तरह के फल उगाते हैं। उनके खेत में 1,000 आंवला के पेड़ हैं। कोरोना महामारी के बाद आंवला उत्पादों की मांग बढ़ गई। अशोक ने इस मौके को पहचाना। उन्होंने कच्चे आंवला को बेहतर उत्पादों में बदला। पहले आंवला 8-10 रुपये प्रति किलो बिकता था। अब वही आंवला 200-250 रुपये प्रति किलो बिकता है। अशोक ने 2020 में अपना स्टार्टअप शुरू किया था।

1 करोड़ से ज्‍यादा का टर्नओवर

अशोक का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। उनका सालाना कारोबार 25 लाख रुपये से बढ़कर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। उन्हें आंवले के बारे में शुरू से ही पता था। उनके पिताजी खेती का काम करते हैं। उन्होंने आंवला और मिलेट्स उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग ली। अशोक ने अपने बिजनेस की शुरुआत खेत से की। लेकिन, ट्रांसपोर्ट का खर्च ज्यादा था। इसलिए उन्होंने जोधपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लॉट खरीदा। वहां उन्होंने प्रोसेसिंग के काम आने वाली मशीनें लगाईं। इसके बाद उनका काम धीरे-धीरे बढ़ने लगा।

25 से 30 लोगों को दे रखा है रोजगार

25 से 30 लोगों को दे रखा है रोजगार

अशोक कुमावत जो कभी जर्मनी में रोबोटिक्‍स की ट्रेनिंग देते थे। अब वह खुद का बिजनेस चला रहे हैं। 25 से 30 लोगों को उन्‍होंने रोजगार दे रखा है। अशोक भविष्य में और भी उत्पाद बनाना चाहते हैं। वह किसानों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। गांव की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने को इच्‍छुक हैं। अशोक कुमावत की कहानी दिखाती है कि युवा पीढ़ी अब नौकरी के पीछे नहीं भाग रही है। वे अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। अशोक कुमावत जैसे युवा दूसरों के लिए प्रेरणा हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/success-story-quitting-a-thick-salary-job-in-germany-and/article-17001

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.