नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, महिलाओं को जूते बांटने के मामले में हुआ एक्शन

JAGRAN DESK

नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने बुधवार को पुलिस को निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को जूते बांटकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग की चिट्ठी मिलने के बाद बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ जूते बांटने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इससे पहले भारतीय चुनाव आयोग ने नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। 

थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने का दिया था आदेश

जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी (SHO) को पत्र लिखा था। इसमें आयोग ने  पुलिस को नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा था। चुनाव आयोग ने यह कदम मंदिर मार्ग में बाल्मीकि कॉलोनी में जूते बांटने के मामले में उठाया है। 

प्रवेश वर्मा के खिलाफ की गई थी शिकायत

नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने कहा कि उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के पास वाल्मिकी मंदिर के धार्मिक परिसर में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जूते बांटने के लिए प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत मिली थी। पत्र में लिखा है कि शिकायतकर्ता ने दो वीडियो भेजे हैं जिनमें प्रवेश वर्मा महिलाओं को जूते बांटते नजर आ रहे हैं। मंदिर मार्ग SHO को भी मामले में कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। 

प्रवेश वर्मा ने आज ही फाइल किया नामांकन

बता दें कि पूर्व सांसद परवेश वर्मा और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले बुधवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना की और हवन किया। प्रवेश वर्मा ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए विंडसर प्लेस स्थित अपने आवास से जामनगर हाउस तक पैदल मार्च निकालने से पहले अपनी पत्नी के साथ चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होना है और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, महिलाओं को जूते बांटने के मामले में हुआ एक्शन

JAGRAN DESK

आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दिल्ली पुलिस ने चुनाव आयोग की चिट्ठी मिलने के बाद बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ जूते बांटने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इससे पहले भारतीय चुनाव आयोग ने नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। 

थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने का दिया था आदेश

जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग ने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी (SHO) को पत्र लिखा था। इसमें आयोग ने  पुलिस को नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा था। चुनाव आयोग ने यह कदम मंदिर मार्ग में बाल्मीकि कॉलोनी में जूते बांटने के मामले में उठाया है। 

प्रवेश वर्मा के खिलाफ की गई थी शिकायत

नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने कहा कि उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के पास वाल्मिकी मंदिर के धार्मिक परिसर में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जूते बांटने के लिए प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत मिली थी। पत्र में लिखा है कि शिकायतकर्ता ने दो वीडियो भेजे हैं जिनमें प्रवेश वर्मा महिलाओं को जूते बांटते नजर आ रहे हैं। मंदिर मार्ग SHO को भी मामले में कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। 

प्रवेश वर्मा ने आज ही फाइल किया नामांकन

बता दें कि पूर्व सांसद परवेश वर्मा और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले बुधवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना की और हवन किया। प्रवेश वर्मा ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए विंडसर प्लेस स्थित अपने आवास से जामनगर हाउस तक पैदल मार्च निकालने से पहले अपनी पत्नी के साथ चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होना है और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।  

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/fir-lodged-against-bjp-candidate-pravesh-verma-from-new-delhi/article-7765

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.