ब्यूटीटिप्स: घर पर करें पेडीक्योर और मैनीक्योर

Lifestyle

On

सुंदर और सॉफ्ट हाथ-पैर की त्वचा न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देती है। आजकल के व्यस्त जीवन में पार्लर जाना मुश्किल हो जाता है,

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी देखभाल छोड़ दें। अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो चिंता मत कीजिए, घर पर ही आसानी से मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकते हैं। बस थोड़ी मेहनत और सही तरीका अपनाएं, और सैलून जैसे नतीजे पाएं।

घर पर मैनीक्योर कैसे करें?

सबसे पहले अपने हाथों से पुरानी नेल पॉलिश हटाएं और हाथ धो लें। एक बड़े कटोरे में गुनगुना पानी लें, उसमें थोड़ा शैंपू और एक चुटकी नमक डालें। अब अपने हाथों को इस पानी में 10 से 15 मिनट तक डुबोएं। इससे हाथों की त्वचा मुलायम होगी और गंदगी भी निकल जाएगी। इसके बाद हाथों पर स्क्रब लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें, जिससे डेड स्किन हट जाएगी। घर पर आप शक्कर, नींबू या बेसन से भी स्क्रब बना सकते हैं। नाखूनों को ठीक आकार देने के लिए नेल फाइल का इस्तेमाल करें और अपने हाथों पर अच्छी क्रीम लगाकर मसाज करें। अंत में पसंदीदा नेल पॉलिश लगाएं और हाथों की चमक महसूस करें।

पेडीक्योर के लिए आसान तरीका

पेडीक्योर के लिए एक बड़े टब में गुनगुना पानी लें, उसमें शैंपू, नमक और कुछ बूंदें एंटीसेप्टिक लिक्विड की डालें। पैरों को 5-10 मिनट तक इस पानी में भिगोएं। फिर प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर से एड़ियों और पैरों की कठोर त्वचा को साफ करें। पैरों को सुखाकर नाखून काटें और नेल फाइल से स्मूथ करें ताकि नाखून टूटने पाएं। इसके बाद पैरों को साफ पानी से धो लें और फूट क्रीम या नारियल तेल लगाकर उंगलियों और एड़ियों पर अच्छी तरह मसाज करें। इससे पैरों की त्वचा नर्म और ताजी महसूस होगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

ब्यूटीटिप्स: घर पर करें पेडीक्योर और मैनीक्योर

Lifestyle

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी देखभाल छोड़ दें। अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो चिंता मत कीजिए, घर पर ही आसानी से मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकते हैं। बस थोड़ी मेहनत और सही तरीका अपनाएं, और सैलून जैसे नतीजे पाएं।

घर पर मैनीक्योर कैसे करें?

सबसे पहले अपने हाथों से पुरानी नेल पॉलिश हटाएं और हाथ धो लें। एक बड़े कटोरे में गुनगुना पानी लें, उसमें थोड़ा शैंपू और एक चुटकी नमक डालें। अब अपने हाथों को इस पानी में 10 से 15 मिनट तक डुबोएं। इससे हाथों की त्वचा मुलायम होगी और गंदगी भी निकल जाएगी। इसके बाद हाथों पर स्क्रब लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें, जिससे डेड स्किन हट जाएगी। घर पर आप शक्कर, नींबू या बेसन से भी स्क्रब बना सकते हैं। नाखूनों को ठीक आकार देने के लिए नेल फाइल का इस्तेमाल करें और अपने हाथों पर अच्छी क्रीम लगाकर मसाज करें। अंत में पसंदीदा नेल पॉलिश लगाएं और हाथों की चमक महसूस करें।

पेडीक्योर के लिए आसान तरीका

पेडीक्योर के लिए एक बड़े टब में गुनगुना पानी लें, उसमें शैंपू, नमक और कुछ बूंदें एंटीसेप्टिक लिक्विड की डालें। पैरों को 5-10 मिनट तक इस पानी में भिगोएं। फिर प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर से एड़ियों और पैरों की कठोर त्वचा को साफ करें। पैरों को सुखाकर नाखून काटें और नेल फाइल से स्मूथ करें ताकि नाखून टूटने पाएं। इसके बाद पैरों को साफ पानी से धो लें और फूट क्रीम या नारियल तेल लगाकर उंगलियों और एड़ियों पर अच्छी तरह मसाज करें। इससे पैरों की त्वचा नर्म और ताजी महसूस होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/beautytips-do-pedicure-and-manicure-at-home/article-20988

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.