ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, रात 8 बजे होगा प्रसारण

Jagran Desk

On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला राष्ट्रव्यापी संदेश होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और सैन्य कार्रवाई के बीच यह संबोधन बेहद अहम माना जा रहा है।

बीते कुछ दिनों से कश्मीर घाटी, विशेषकर पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर था। इसके जवाब में भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA), चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और सेना प्रमुखों से मिलकर हालात की निगरानी कर रहे थे।

शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम (सीजफायर) की औपचारिक घोषणा हुई। हालांकि इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।

सेना के DGMO ने दी स्पष्ट चेतावनी

सीजफायर के बाद तीनों सेनाओं के डीजीएमओ (DGMO) की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा गया कि भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट है और यदि पाकिस्तान की ओर से कोई भी उकसावे की कार्रवाई होती है तो सेना जवाब देने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। यह भी स्पष्ट किया गया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई जारी रहेगी।

भारत की जवाबी कार्रवाई बनी निर्णायक मोड़

7 से 10 मई के बीच भारत ने आतंकवादी नेटवर्क और उनकी संरक्षक शक्तियों के खिलाफ सख्त सैन्य अभियान चलाया। अमेरिकी मध्यस्थता के बाद संघर्षविराम पर सहमति बनी, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की ओर से शांति भंग करने की कोशिशें जारी हैं।

संदेश की अहमियत

प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन केवल हालात की जानकारी देने भर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह देश की सुरक्षा नीति, भविष्य की रणनीति और आतंकवाद के प्रति भारत के रुख को स्पष्ट करने वाला हो सकता है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, रात 8 बजे होगा प्रसारण

Jagran Desk

बीते कुछ दिनों से कश्मीर घाटी, विशेषकर पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर था। इसके जवाब में भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA), चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और सेना प्रमुखों से मिलकर हालात की निगरानी कर रहे थे।

शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम (सीजफायर) की औपचारिक घोषणा हुई। हालांकि इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।

सेना के DGMO ने दी स्पष्ट चेतावनी

सीजफायर के बाद तीनों सेनाओं के डीजीएमओ (DGMO) की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा गया कि भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट है और यदि पाकिस्तान की ओर से कोई भी उकसावे की कार्रवाई होती है तो सेना जवाब देने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। यह भी स्पष्ट किया गया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई जारी रहेगी।

भारत की जवाबी कार्रवाई बनी निर्णायक मोड़

7 से 10 मई के बीच भारत ने आतंकवादी नेटवर्क और उनकी संरक्षक शक्तियों के खिलाफ सख्त सैन्य अभियान चलाया। अमेरिकी मध्यस्थता के बाद संघर्षविराम पर सहमति बनी, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की ओर से शांति भंग करने की कोशिशें जारी हैं।

संदेश की अहमियत

प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन केवल हालात की जानकारी देने भर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह देश की सुरक्षा नीति, भविष्य की रणनीति और आतंकवाद के प्रति भारत के रुख को स्पष्ट करने वाला हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/union-minister-shivraj-singh-chauhan-should-ensure-timely-payment-to/article-20601

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.