पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त, तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Kabirdham, CG

On

छत्तीसगढ़ की सीमाएं सात राज्यों से जुड़ी होने के कारण यह क्षेत्र अब अंतर्राज्यीय तस्करों के लिए नशे की तस्करी का सक्रिय मार्ग बनता जा रहा है। लेकिन पुलिस की सतर्कता और लगातार हो रही चेकिंग कार्रवाई ने इन अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

इसी क्रम में चिल्फी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ट्रक से 100 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

ओडिशा से लेकर एमपी ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह गांजा ओडिशा से लाया गया था और छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्यप्रदेश में सप्लाई किया जाना था। चिल्फी थाना क्षेत्र में एमपी-सीजी सीमा पर पुलिस द्वारा वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

तस्करों के नेटवर्क की हो रही जांच

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में यह सामने आया है कि वे सभी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चैन की बारीकी से जांच कर रही है। संभावना है कि इन तस्करों के संपर्क देश के अन्य हिस्सों में भी हो सकते हैं।

नशे के कारोबार पर लगाम कसने की कोशिश

छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार नशे के खिलाफ मुहिम चला रही है और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से सिर्फ गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई, बल्कि एक संगठित नेटवर्क का खुलासा भी हुआ है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त, तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Kabirdham, CG

इसी क्रम में चिल्फी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ट्रक से 100 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

ओडिशा से लेकर एमपी ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह गांजा ओडिशा से लाया गया था और छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्यप्रदेश में सप्लाई किया जाना था। चिल्फी थाना क्षेत्र में एमपी-सीजी सीमा पर पुलिस द्वारा वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

तस्करों के नेटवर्क की हो रही जांच

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में यह सामने आया है कि वे सभी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चैन की बारीकी से जांच कर रही है। संभावना है कि इन तस्करों के संपर्क देश के अन्य हिस्सों में भी हो सकते हैं।

नशे के कारोबार पर लगाम कसने की कोशिश

छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार नशे के खिलाफ मुहिम चला रही है और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से सिर्फ गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई, बल्कि एक संगठित नेटवर्क का खुलासा भी हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/police-big-action-arrested-three-inter-state-smugglers-seized-100/article-20599

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.