राजगढ़ में शादी में खतरनाक हादसा, नाइट्रोजन गैस से बच्ची की जान गई

Rajgarh, MP

On

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक शादी समारोह के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब दूल्हा-दुल्हन रॉयल एंट्री के लिए स्मोक फायर (सफेद धुआं) के उपयोग के दौरान एक नाइट्रोजन गैस का जार गिर गया, और पास में खड़ी बच्ची इसकी चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार, बाढ़गांव निवासी सात साल की वाहिनी 6 मई को अपने परिवार के साथ खुजनेर में आयोजित एक शादी में शामिल होने आई थी। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान स्मोक फायर बनाने के लिए नाइट्रोजन गैस का उपयोग किया गया था। यह गैस एक विशेष बर्तन में भरी गई थी, और इसे गरम पानी में डाला गया था, जिससे सफेद धुआं निकलने लगा था। इस दौरान वाहिनी बच्ची खेलते-खेलते उस बर्तन के पास गई, और अचानक वह जार गिर गया।

नाइट्रोजन गैस का तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस था, जिससे बच्ची के फेफड़े और नसें सिकुड़ने लगीं। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे इंदौर रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी।

वाहिनी की मौत से उसके माता-पिता का दिल टूट गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने समाज को एक बड़ा संदेश दिया। उन्होंने अपनी बिटिया के नेत्र दान करने का निर्णय लिया, ताकि उसकी आंखें किसी और की रोशनी बन सकें। पिता राजेश गुप्ता ने कहा, "हमारी बिटिया तो नहीं रही, लेकिन अब उसकी आंखें किसी और के जीवन को रोशन करेंगी।"

स्मोक फायर का उपयोग इन दिनों शादियों में एक ट्रेंड बन चुका है, जहां दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को खास बनाने के लिए यह धुआं तैयार किया जाता है। आमतौर पर ड्राइ आइस का उपयोग किया जाता है, लेकिन यहां नाइट्रोजन का उपयोग किया गया था, जो काफी ठंडा होता है और गलत तरीके से उपयोग होने पर खतरनाक हो सकता है।

यह हादसा समाज के लिए एक चेतावनी है कि ऐसे खतरनाक उपकरणों का उपयोग करते समय सुरक्षा के सभी उपायों को सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं हों।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

राजगढ़ में शादी में खतरनाक हादसा, नाइट्रोजन गैस से बच्ची की जान गई

Rajgarh, MP

जानकारी के अनुसार, बाढ़गांव निवासी सात साल की वाहिनी 6 मई को अपने परिवार के साथ खुजनेर में आयोजित एक शादी में शामिल होने आई थी। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान स्मोक फायर बनाने के लिए नाइट्रोजन गैस का उपयोग किया गया था। यह गैस एक विशेष बर्तन में भरी गई थी, और इसे गरम पानी में डाला गया था, जिससे सफेद धुआं निकलने लगा था। इस दौरान वाहिनी बच्ची खेलते-खेलते उस बर्तन के पास गई, और अचानक वह जार गिर गया।

नाइट्रोजन गैस का तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस था, जिससे बच्ची के फेफड़े और नसें सिकुड़ने लगीं। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे इंदौर रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी।

वाहिनी की मौत से उसके माता-पिता का दिल टूट गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने समाज को एक बड़ा संदेश दिया। उन्होंने अपनी बिटिया के नेत्र दान करने का निर्णय लिया, ताकि उसकी आंखें किसी और की रोशनी बन सकें। पिता राजेश गुप्ता ने कहा, "हमारी बिटिया तो नहीं रही, लेकिन अब उसकी आंखें किसी और के जीवन को रोशन करेंगी।"

स्मोक फायर का उपयोग इन दिनों शादियों में एक ट्रेंड बन चुका है, जहां दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को खास बनाने के लिए यह धुआं तैयार किया जाता है। आमतौर पर ड्राइ आइस का उपयोग किया जाता है, लेकिन यहां नाइट्रोजन का उपयोग किया गया था, जो काफी ठंडा होता है और गलत तरीके से उपयोग होने पर खतरनाक हो सकता है।

यह हादसा समाज के लिए एक चेतावनी है कि ऐसे खतरनाक उपकरणों का उपयोग करते समय सुरक्षा के सभी उपायों को सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं हों।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-inspector-dragged-dadagiri-couple-in-the-market%E2%80%A6-video-went/article-20605

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.