किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करें: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Bhopal, MP

On

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कृषि क्षेत्र की प्रगति और किसानों को होने वाले लाभों को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान चौहान ने चना, मसूर, उड़द और अरहर की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर मिलना चाहिए।

शिवराज सिंह ने कहा, “ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि फसल बेचने के बाद किसानों को भुगतान में किसी प्रकार की देरी हो। राज्यों को इस दिशा में विशेष प्रयास करने होंगे ताकि किसान संतुष्ट रहें और खेती को लेकर उनका विश्वास बना रहे।”

गेहूं-चावल का बफर स्टॉक तय मानक से अधिक

बैठक में यह जानकारी साझा की गई कि देश में इस समय गेहूं और चावल का वास्तविक स्टॉक, बफर मानकों से कहीं अधिक है। चावल का स्टॉक 135.80 लाख मीट्रिक टन के मानक के मुकाबले 389.05 लाख मीट्रिक टन है, जबकि गेहूं का स्टॉक 74.60 लाख मीट्रिक टन के बफर के मुकाबले 177.08 लाख मीट्रिक टन है। कुल मिलाकर देश में अनाज की स्थिति पूरी तरह से संतोषजनक है।

प्रमुख राज्यों में गेहूं की कटाई पूरी

बैठक में यह भी बताया गया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और पंजाब जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में गेहूं की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है। उच्च तापमान और लू की स्थितियों के बावजूद फसल की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ा है और उत्पादन अनुमान पर असर की संभावना भी नहीं जताई गई है।

खरीफ फसलों की बुआई में भी वृद्धि

अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को यह जानकारी भी दी कि चालू वर्ष की ग्रीष्मकालीन बुआई में पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। धान की बुआई 28.57 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 32.02 लाख हेक्टेयर, जबकि दलहन की बुआई 18.47 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 20.67 लाख हेक्टेयर हो गई है।

विशेष रूप से मूंग और उड़द के रकबे में क्रमशः 1.70 लाख हेक्टेयर और 0.50 लाख हेक्टेयर की वृद्धि देखी गई है। इससे यह संकेत मिलता है कि किसान अब दलहनी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं, जो देश की पोषण नीति के लिए भी सकारात्मक है।

प्याज, आलू और टमाटर की स्थिति भी संतोषजनक

बैठक में रबी सीजन की प्रमुख सब्जियों की बुआई स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्याज की बुआई में 2.82 लाख हेक्टेयर और आलू में 0.47 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है, जो महंगाई नियंत्रण में भी मददगार साबित होगी।

शिवराज का सख्त संदेश

बैठक के अंत में शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि MSP पर खरीदी गई उपज का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा, “किसानों की मेहनत का सम्मान तभी होगा जब उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य समय पर मिलेगा। यह सरकार की प्राथमिकता है।”

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करें: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Bhopal, MP

बैठक के दौरान चौहान ने चना, मसूर, उड़द और अरहर की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर मिलना चाहिए।

शिवराज सिंह ने कहा, “ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि फसल बेचने के बाद किसानों को भुगतान में किसी प्रकार की देरी हो। राज्यों को इस दिशा में विशेष प्रयास करने होंगे ताकि किसान संतुष्ट रहें और खेती को लेकर उनका विश्वास बना रहे।”

गेहूं-चावल का बफर स्टॉक तय मानक से अधिक

बैठक में यह जानकारी साझा की गई कि देश में इस समय गेहूं और चावल का वास्तविक स्टॉक, बफर मानकों से कहीं अधिक है। चावल का स्टॉक 135.80 लाख मीट्रिक टन के मानक के मुकाबले 389.05 लाख मीट्रिक टन है, जबकि गेहूं का स्टॉक 74.60 लाख मीट्रिक टन के बफर के मुकाबले 177.08 लाख मीट्रिक टन है। कुल मिलाकर देश में अनाज की स्थिति पूरी तरह से संतोषजनक है।

प्रमुख राज्यों में गेहूं की कटाई पूरी

बैठक में यह भी बताया गया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और पंजाब जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में गेहूं की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है। उच्च तापमान और लू की स्थितियों के बावजूद फसल की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ा है और उत्पादन अनुमान पर असर की संभावना भी नहीं जताई गई है।

खरीफ फसलों की बुआई में भी वृद्धि

अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को यह जानकारी भी दी कि चालू वर्ष की ग्रीष्मकालीन बुआई में पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। धान की बुआई 28.57 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 32.02 लाख हेक्टेयर, जबकि दलहन की बुआई 18.47 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 20.67 लाख हेक्टेयर हो गई है।

विशेष रूप से मूंग और उड़द के रकबे में क्रमशः 1.70 लाख हेक्टेयर और 0.50 लाख हेक्टेयर की वृद्धि देखी गई है। इससे यह संकेत मिलता है कि किसान अब दलहनी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं, जो देश की पोषण नीति के लिए भी सकारात्मक है।

प्याज, आलू और टमाटर की स्थिति भी संतोषजनक

बैठक में रबी सीजन की प्रमुख सब्जियों की बुआई स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्याज की बुआई में 2.82 लाख हेक्टेयर और आलू में 0.47 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद है, जो महंगाई नियंत्रण में भी मददगार साबित होगी।

शिवराज का सख्त संदेश

बैठक के अंत में शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि MSP पर खरीदी गई उपज का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा, “किसानों की मेहनत का सम्मान तभी होगा जब उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य समय पर मिलेगा। यह सरकार की प्राथमिकता है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/union-minister-shivraj-singh-chauhan-should-ensure-timely-payment-to/article-20603

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.