धान खरीदी में अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई: बिलासपुर के दो केंद्रों के फड़ प्रभारी निलंबित

बिलासपुर (छ.ग.)

On

तौल के नाम पर किसानों से प्रति बोरी अतिरिक्त धान और पैसे वसूलने का खुलासा, घुटकू और गतौरा खरीदी केंद्रों के प्राधिकृत अधिकारी हटाए गए

जिले में धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। किसानों से अवैध वसूली और तय मानक से अधिक धान लेने की पुष्टि होने पर घुटकू और गतौरा धान खरीदी केंद्रों के दो फड़ प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोनों समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।

मामला तब सामने आया, जब किसानों ने शिकायत की कि धान तौल के दौरान उनसे निर्धारित मात्रा से अधिक धान लिया जा रहा है। शासन द्वारा प्रति बोरी 40 किलो 700 ग्राम धान लेने का स्पष्ट नियम तय है, लेकिन इन केंद्रों पर प्रति बोरी 2 से 3 किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा था। इसके अलावा तौल प्रक्रिया में लगे हमालों के जरिए प्रति बोरी 5 से 6 रुपए की अतिरिक्त वसूली भी की जा रही थी।

प्रशासनिक जांच में शिकायतें सही पाई गईं। जांच रिपोर्ट के अनुसार, मस्तूरी विकासखंड की गतौरा समिति में फड़ प्रभारी लव कुमार यादव, बारदाना प्रभारी शैलेश राठौर और कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धीरही की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके साथ ही समिति के प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र राठौर को भी पद से हटा दिया गया है।

वहीं, घुटकू धान खरीदी केंद्र में फड़ एवं बारदाना प्रभारी मुकेश कुमार लोनिया और प्राधिकृत अधिकारी दुर्गेश रजक द्वारा आपसी साठगांठ कर किसानों के शेष बचे रकबे में अवैध रूप से धान खपाने का मामला उजागर हुआ। इस पर मुकेश कुमार लोनिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि दुर्गेश रजक को प्राधिकृत अधिकारी के पद से हटा दिया गया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर तौल और भुगतान की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

गौरतलब है कि यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी एरमशाही धान खरीदी केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर संस्था प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं गुमा, चपोरा, पिपरतराई, देवरी और पौड़ी (करनकापा) जैसे केंद्रों पर कर्मचारियों को निलंबित किया गया था।

लगातार हो रही प्रशासनिक सख्ती के बावजूद कुछ केंद्रों पर गड़बड़ियां सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

-----------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/strict-action-on-illegal-recovery-in-paddy-purchase-fad-in-charge/article-43435

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.