बिलासपुर में घरेलू कामकाज ठप: 400 कामकाजी महिलाओं की हड़ताल से विजयापुरम बेहाल

बिलासपुर (छ.ग.)

On

वेतन बढ़ोतरी, महीने में 3 दिन छुट्टी और आने-जाने के किराए की मांग, रास्ता बंद होने से भड़का विवाद

सरकंडा क्षेत्र के विजयापुरम इलाके में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 400 घरेलू कामकाजी महिलाएं काम पर नहीं पहुंचीं। वेतन, छुट्टी और आने-जाने की सुविधा को लेकर नाराज इन महिलाओं ने सामूहिक रूप से धरना शुरू कर दिया, जिससे इलाके के करीब 1500 घरों में घरेलू कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।

जानकारी के मुताबिक, विजयापुरम कॉलोनी के पीछे स्थित अटल आवास से बड़ी संख्या में महिलाएं रोज झाड़ू-पोछा, बर्तन और अन्य घरेलू काम के लिए आती हैं। हाल ही में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अटल आवास से विजयापुरम को जोड़ने वाला सीधा रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके चलते महिलाओं को अब 4 से 5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर काम पर पहुंचना पड़ रहा है।

कामकाजी महिलाओं का कहना है कि लंबा रास्ता तय करने से समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। ऐसे में या तो पुराना रास्ता खोला जाए, या फिर आने-जाने के लिए अलग से किराया दिया जाए। इसके अलावा वेतन बढ़ाने और महीने में तीन दिन बिना वेतन कटौती के छुट्टी देने की भी मांग की जा रही है।

धरने का असर सुबह से ही दिखाई देने लगा। कई घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन नहीं हो पाए, वहीं कुछ जगहों पर सुबह की चाय और नाश्ता तक नहीं बन सका। गृहणियों को मजबूरी में खुद ही सारा काम संभालना पड़ा।

सोसायटी में रहने वाली महिला अधिवक्ता नुपूर ने बताया कि उनकी कामवाली बाई बिना सूचना दिए नहीं आई और फोन करने पर भी संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि कोर्ट जाना प्राथमिकता होती है, ऐसे में घर और काम दोनों संभालना मुश्किल हो गया।

हड़ताल में शामिल किरण वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें हटाने और पुलिस बुलाने की धमकी दी। महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगी।

धरने से सबसे ज्यादा परेशानी गृहणियों को उठानी पड़ी। कई महिलाओं का कहना है कि एक दिन भी घरेलू सहायिकाओं के बिना घर संभालना कठिन हो जाता है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सभी की नजरें प्रशासन व सोसायटी प्रबंधन के फैसले पर टिकी हैं।

---------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/domestic-work-stopped-in-bilaspur-vijayapur-is-in-trouble-due/article-43437

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.