ट्रंप का बड़ा फैसला: अमेरिका 66 वैश्विक संगठनों से अलग, भारत की अगुआई वाला सोलर अलायंस भी छोड़ा

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के तहत व्हाइट हाउस का ऐलान, WHO और UN से जुड़े कई मंचों से हटने का रास्ता साफ

अमेरिका ने वैश्विक कूटनीति में एक बड़ा मोड़ लेते हुए 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों और बहुपक्षीय मंचों से बाहर निकलने का फैसला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में एक आधिकारिक मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत अमेरिका अब संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी 31 एजेंसियों और 35 अन्य वैश्विक संस्थाओं का हिस्सा नहीं रहेगा। इस सूची में भारत की पहल पर गठित इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) भी शामिल है।

व्हाइट हाउस और अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इन संगठनों की कार्यप्रणाली अमेरिकी हितों के अनुरूप नहीं है। प्रशासन का दावा है कि कई संस्थाएं अनावश्यक खर्च, वैचारिक एजेंडे और वैश्विक शासन को बढ़ावा दे रही थीं, जिससे अमेरिकी संप्रभुता और आर्थिक प्राथमिकताओं पर असर पड़ रहा था।

WHO से भी अलग होगा अमेरिका

इस फैसले के तहत अमेरिका 22 जनवरी 2026 के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का सदस्य नहीं रहेगा। ट्रंप प्रशासन ने इससे पहले ही WHO से हटने की घोषणा कर दी थी, जिसके लिए आवश्यक एक वर्षीय नोटिस अवधि अब पूरी होने वाली है। अमेरिका लंबे समय से WHO पर पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी के आरोप लगाता रहा है।

जलवायु मंचों से किनारा

अमेरिका अब संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) और इससे जुड़े अन्य जलवायु संस्थानों से भी अलग हो रहा है। यह वही मंच है, जो पेरिस जलवायु समझौते का आधार माना जाता है। ट्रंप पहले भी इस समझौते को अमेरिकी उद्योग और रोजगार के खिलाफ बता चुके हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु संगठनों से अमेरिका की दूरी वैश्विक प्रयासों को कमजोर कर सकती है, क्योंकि अमेरिका दुनिया के प्रमुख ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक देशों में शामिल है।

भारत के लिए क्यों अहम

भारत की अगुआई में 2015 में शुरू हुए इंटरनेशनल सोलर अलायंस को स्वच्छ ऊर्जा सहयोग का अहम मंच माना जाता है। अमेरिका 2021 में इसका सदस्य बना था। अब उसका बाहर निकलना भारत के नेतृत्व वाली बहुपक्षीय पहल के लिए कूटनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि ISA में 120 से अधिक देश अब भी सक्रिय हैं।

 समर्थन और विरोध

पूर्व अमेरिकी जलवायु अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इस फैसले की आलोचना की है। उनका कहना है कि इससे अमेरिका वैश्विक नेतृत्व की भूमिका खो सकता है। वहीं ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि यह कदम अमेरिकी करदाताओं के हितों की रक्षा और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को मजबूत करने के लिए जरूरी है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने संकेत दिए हैं कि अन्य अंतरराष्ट्रीय भागीदारी की समीक्षा भी जारी रहेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला आने वाले समय में अमेरिका के वैश्विक रिश्तों, भारत-अमेरिका सहयोग और अंतर्राष्ट्रीय नीतिगत संतुलन को नए सिरे से परिभाषित कर सकता है।

---------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/america-will-withdraw-from-66-international-organizations-including-31-agencies/article-42460

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.