गोवा क्लब अग्निकांड: 25 की मौत,मालिक थाईलैंड भागे, इंटरपोल से मदद मांगी

National

On

‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब में लगी आग में 25 की मौत; दोनों मालिकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, दो संपत्तियां सील

गोवा के अर्पोरा में स्थित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में 6 दिसंबर की देर रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद क्लब के दोनों मालिक, सौरभ और गौरव लूथरा, थाईलैंड के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए इंटरपोल से मदद मांगी है।

पुलिस के अनुसार, दोनों मालिक 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे इंडिगो फ्लाइट 6ई 1073 से फुकेट गए। इस उड़ान की जानकारी इमिग्रेशन रिकॉर्ड के माध्यम से सामने आई। घटना के कुछ घंटों के भीतर ही FIR दर्ज कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।

जांच में पता चला है कि क्लब के पास फायर डिपार्टमेंट की आवश्यक एनओसी नहीं थी और लाइसेंस अधूरी जानकारी पर जारी किया गया था। आग क्लब की ग्राउंड फ्लोर की रसोई से शुरू होकर तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। मृतकों में ज्यादातर क्लब कर्मचारी और 5 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। भागने के प्रयास में दो लोग सीढ़ियों पर ही दम तोड़ बैठे।

पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ऑपरेशनल स्टाफ भारत कोहली, चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर शामिल हैं। इसके अलावा प्रशासन ने क्लब की दो अन्य विवादास्पद संपत्तियों को भी सील कर दिया है।

गोवा सरकार ने हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय मजिस्ट्रियल कमेटी का गठन किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने नाइटक्लब, बार, रेस्टोरेंट और इवेंट वेन्यू के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।

सोशल मीडिया पर हादसे के दो दिन बाद मालिक सौरभ लूथरा ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि मैनेजमेंट मृतकों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है और हर संभव मदद प्रदान करेगा।

डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर की रसोई में लगी और वहां सबसे अधिक मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भागने के दौरान सीढ़ियों पर फंस गए, जहां उनकी मृत्यु हुई।

हादसे ने न केवल गोवा में बल्कि पूरे देश में नाइटक्लब और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा मानकों पर नई बहस छेड़ दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े नियम और निरीक्षण किए जाएंगे।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/goa-club-fire-kills-25-owner-flees-to-thailand-seeks/article-39512

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.