"ODOP अवॉर्ड्स 2024" में मध्य प्रदेश को रजत पदक, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

Jagran Desk

"वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट" (ODOP) अवॉर्ड्स 2024 के दूसरे संस्करण में मध्य प्रदेश को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत पदक से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रदान किया गया। पुरस्कार ODOP के नोडल विभाग की ओर से सुश्री रुही खान (उप सचिव, DPIIP) और ए.पी. सिंह (जीएम, एक्सपोर्ट) ने प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर ODOP मध्य प्रदेश टीम — राघवेंद्र सिंह (PS-DPIIP), चंद्रमौलि शुक्ला (एक्सपोर्ट कमिश्नर), ए.पी. सिंह (जीएम - एक्सपोर्ट) और शिवम त्रिपाठी (मैनेजर - एक्सपोर्ट) को बधाई दी।

773 जिलों से आए आवेदन, 34 को मिला राष्ट्रीय सम्मान

वर्ष 2024 के ODOP पुरस्कारों के लिए 1 अप्रैल से 11 जून 2024 तक कुल 641 आवेदन प्राप्त हुए। ये आवेदन 587 जिलों, 31 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों और 23 भारतीय मिशनों (विदेश) से आए। चयनित प्रतिभागियों को नवाचार, सार्वजनिक सेवा और आर्थिक विकास में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कुल 34 पुरस्कार जिलों, राज्यों/UT और विदेश मिशनों को प्रदान किए गए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की ODOP की सराहना

समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  पीयूष गोयल ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय और जिलों के बीच समन्वय से पहली बार निर्यात करने वाले उत्पादकों को वैश्विक बाजारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय शीघ्र ही ‘नए बाजार’, ‘नए उत्पाद’ और ‘नए निर्यातकों’ को प्रोत्साहित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा।

गोयल ने भारत की विविधता को रेखांकित करते हुए कहा, “भारत के पास वायनाड की कॉफी, रत्नागिरी के आम, पुलवामा का केसर जैसे अनगिनत विशिष्ट उत्पाद हैं, जो देश की वैश्विक पहचान को मजबूत कर रहे हैं। ODOP एक अनूठी पहल है जिसका कोई अंतरराष्ट्रीय समकक्ष नहीं है।”

ODOP से जुड़े कुछ प्रमुख तथ्य:

  • 750+ जिलों से 1,200+ विशिष्ट उत्पाद चिन्हित, जिनमें कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा, हस्तशिल्प शामिल हैं।

  • कई राज्यों ने ODOP उत्पादों को नीतियों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में शामिल किया।

  • ODOP उत्पाद अब GeM (सरकारी ई-मार्केटप्लेस) और अन्य पोर्टलों पर भी उपलब्ध हैं।

  • PM एकता मॉल की स्थापना 27 राज्यों में स्वीकृत, जिनमें मध्य प्रदेश के उज्जैन को भी शामिल किया गया है।

  • ODOP की पहुंच सिंगापुर, न्यूयॉर्क, वैंकूवर, मिलान, कुवैत, बहरीन, जापान जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक हो रही है।

  • विदेशों में भारतीय मिशन प्रदर्शनी, रोडशो, ODOP उपहार अभियान चला रहे हैं।

  • शिल्पकारों को NID और IIT जैसे संस्थानों द्वारा प्रशिक्षण मिल रहा है।

  • PM गति शक्ति – ODOP एक्सपीरिएंशियल सेंटर में AR, VR, RFID मैपिंग के ज़रिए उत्पादों की ब्रांडिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

स्थानीय से वैश्विक की ओर यात्रा

गोयल ने यह भी कहा कि ODOP का लक्ष्य "लोकल को ग्लोबल" बनाना है और अब यह मिशन तेजी से सफलता की ओर बढ़ रहा है। ODOP उत्पादों की ब्रांडिंग, गुणवत्ता, पैकेजिंग और वैश्विक पहचान को सशक्त करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

"ODOP अवॉर्ड्स 2024" में मध्य प्रदेश को रजत पदक, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

Jagran Desk

यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रदान किया गया। पुरस्कार ODOP के नोडल विभाग की ओर से सुश्री रुही खान (उप सचिव, DPIIP) और ए.पी. सिंह (जीएम, एक्सपोर्ट) ने प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर ODOP मध्य प्रदेश टीम — राघवेंद्र सिंह (PS-DPIIP), चंद्रमौलि शुक्ला (एक्सपोर्ट कमिश्नर), ए.पी. सिंह (जीएम - एक्सपोर्ट) और शिवम त्रिपाठी (मैनेजर - एक्सपोर्ट) को बधाई दी।

773 जिलों से आए आवेदन, 34 को मिला राष्ट्रीय सम्मान

वर्ष 2024 के ODOP पुरस्कारों के लिए 1 अप्रैल से 11 जून 2024 तक कुल 641 आवेदन प्राप्त हुए। ये आवेदन 587 जिलों, 31 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों और 23 भारतीय मिशनों (विदेश) से आए। चयनित प्रतिभागियों को नवाचार, सार्वजनिक सेवा और आर्थिक विकास में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कुल 34 पुरस्कार जिलों, राज्यों/UT और विदेश मिशनों को प्रदान किए गए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की ODOP की सराहना

समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  पीयूष गोयल ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय और जिलों के बीच समन्वय से पहली बार निर्यात करने वाले उत्पादकों को वैश्विक बाजारों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय शीघ्र ही ‘नए बाजार’, ‘नए उत्पाद’ और ‘नए निर्यातकों’ को प्रोत्साहित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा।

गोयल ने भारत की विविधता को रेखांकित करते हुए कहा, “भारत के पास वायनाड की कॉफी, रत्नागिरी के आम, पुलवामा का केसर जैसे अनगिनत विशिष्ट उत्पाद हैं, जो देश की वैश्विक पहचान को मजबूत कर रहे हैं। ODOP एक अनूठी पहल है जिसका कोई अंतरराष्ट्रीय समकक्ष नहीं है।”

ODOP से जुड़े कुछ प्रमुख तथ्य:

  • 750+ जिलों से 1,200+ विशिष्ट उत्पाद चिन्हित, जिनमें कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा, हस्तशिल्प शामिल हैं।

  • कई राज्यों ने ODOP उत्पादों को नीतियों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में शामिल किया।

  • ODOP उत्पाद अब GeM (सरकारी ई-मार्केटप्लेस) और अन्य पोर्टलों पर भी उपलब्ध हैं।

  • PM एकता मॉल की स्थापना 27 राज्यों में स्वीकृत, जिनमें मध्य प्रदेश के उज्जैन को भी शामिल किया गया है।

  • ODOP की पहुंच सिंगापुर, न्यूयॉर्क, वैंकूवर, मिलान, कुवैत, बहरीन, जापान जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक हो रही है।

  • विदेशों में भारतीय मिशन प्रदर्शनी, रोडशो, ODOP उपहार अभियान चला रहे हैं।

  • शिल्पकारों को NID और IIT जैसे संस्थानों द्वारा प्रशिक्षण मिल रहा है।

  • PM गति शक्ति – ODOP एक्सपीरिएंशियल सेंटर में AR, VR, RFID मैपिंग के ज़रिए उत्पादों की ब्रांडिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

स्थानीय से वैश्विक की ओर यात्रा

गोयल ने यह भी कहा कि ODOP का लक्ष्य "लोकल को ग्लोबल" बनाना है और अब यह मिशन तेजी से सफलता की ओर बढ़ रहा है। ODOP उत्पादों की ब्रांडिंग, गुणवत्ता, पैकेजिंग और वैश्विक पहचान को सशक्त करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/odop-awards-in-2024-madhya-pradesh-has-been-increased-by/article-28329

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.