"हम मंदिर की आरती में उड़ती खुशबू हैं – कैसे मिटाओगे हमें?"

Opinion

"नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि, नैनं दहति पावकः।
न चैनं क्लेदयन्त्यापो, न शोषयति मारुतः॥"

श्रीमद्भगवद्गीता का यह श्लोक केवल शब्द नहीं, आत्मा की अमरता का दिव्य सत्य है। इसे न कोई अस्त्र काट सकता है, न अग्नि जला सकती है। न जल इसे भिगो सकता है, न वायु सुखा सकती है।

तो फिर तुम, जो आत्मा को धुएं और बारूद से मिटा देना चाहते हो, किस भ्रम में जी रहे हो? यह आत्मा अजर है, अमर है, अविनाशी है। हम शरीर हैं, पर आत्मा भी हैं। अगर हमारे शरीर पर वार हुआ, तो भी हमारी आत्मा लड़ती रहेगी। हमारे घावों से खून बहेगा, पर हमारे कदम नहीं रुकेंगे।

तुम गोली चलाओगे, हम गोली सहकर भी चलेंगे। तुम सोचते हो कि तुम तय करोगे कि कौन जिए और कौन मरे? तुम ये अधिकार लेना चाहते हो जो केवल ईश्वर को है? तो सुन लो—हमारी साँसों की डोर तुम्हारी बंदूकों से नहीं, परमात्मा के हाथों से बंधी है।

तुम्हारी नफरत की आग एक दिन इतनी प्रचंड हो जाएगी कि उसी में तुम स्वयं जल जाओगे। और हम? हम जानते हैं भस्मासुर का अंत कैसे होता है—हम विष्णु के वंशज हैं।

हम नहीं मिटेंगे।
क्योंकि हम मंदिर की आरती में उठने वाली महक हैं, कैसे कोई खुशबू को कैद कर सकता है? हम उन दीयों की लौ हैं, जिनसे प्रकाश फूटता है। तुम कैसे बुझाओगे इसे?

हम कृष्ण हैं। बस इंतज़ार कर रहे हैं शिशुपाल की सौ गालियों के पूरे होने का।
हम ईश्वर के बच्चे हैं। किसी के अस्तित्व को नकारना हमारा धर्म नहीं।
हम तो चींटी को भी नहीं कुचलते।
साँप को भी दूध पिलाने का जज़्बा रखते हैं।

जीवन हमारे लिए नष्ट करने की चीज़ नहीं, वो परमात्मा का उपहार है।
और उसका अंत? वो किसी "विचारधारा" से तय नहीं होता—वो ईश्वर की मर्ज़ी से होता है।

तुम परमात्मा मत बनने की कोशिश करो, वरना पृथ्वी का संतुलन डगमगा जाएगा।

तलवारें सबके पास हैं, लेकिन साहस और करुणा केवल कुछ के पास।

क्योंकि…

"चमन में इख़्तिलात-ए-रंग-ओ-बू से बात बनती है
हम ही हम हैं तो क्या हम हैं, तुम ही तुम हो तो क्या तुम हो!"

जय हिंद।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

"हम मंदिर की आरती में उड़ती खुशबू हैं – कैसे मिटाओगे हमें?"

Opinion

"नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि, नैनं दहति पावकः।
न चैनं क्लेदयन्त्यापो, न शोषयति मारुतः॥"

श्रीमद्भगवद्गीता का यह श्लोक केवल शब्द नहीं, आत्मा की अमरता का दिव्य सत्य है। इसे न कोई अस्त्र काट सकता है, न अग्नि जला सकती है। न जल इसे भिगो सकता है, न वायु सुखा सकती है।

तो फिर तुम, जो आत्मा को धुएं और बारूद से मिटा देना चाहते हो, किस भ्रम में जी रहे हो? यह आत्मा अजर है, अमर है, अविनाशी है। हम शरीर हैं, पर आत्मा भी हैं। अगर हमारे शरीर पर वार हुआ, तो भी हमारी आत्मा लड़ती रहेगी। हमारे घावों से खून बहेगा, पर हमारे कदम नहीं रुकेंगे।

तुम गोली चलाओगे, हम गोली सहकर भी चलेंगे। तुम सोचते हो कि तुम तय करोगे कि कौन जिए और कौन मरे? तुम ये अधिकार लेना चाहते हो जो केवल ईश्वर को है? तो सुन लो—हमारी साँसों की डोर तुम्हारी बंदूकों से नहीं, परमात्मा के हाथों से बंधी है।

तुम्हारी नफरत की आग एक दिन इतनी प्रचंड हो जाएगी कि उसी में तुम स्वयं जल जाओगे। और हम? हम जानते हैं भस्मासुर का अंत कैसे होता है—हम विष्णु के वंशज हैं।

हम नहीं मिटेंगे।
क्योंकि हम मंदिर की आरती में उठने वाली महक हैं, कैसे कोई खुशबू को कैद कर सकता है? हम उन दीयों की लौ हैं, जिनसे प्रकाश फूटता है। तुम कैसे बुझाओगे इसे?

हम कृष्ण हैं। बस इंतज़ार कर रहे हैं शिशुपाल की सौ गालियों के पूरे होने का।
हम ईश्वर के बच्चे हैं। किसी के अस्तित्व को नकारना हमारा धर्म नहीं।
हम तो चींटी को भी नहीं कुचलते।
साँप को भी दूध पिलाने का जज़्बा रखते हैं।

जीवन हमारे लिए नष्ट करने की चीज़ नहीं, वो परमात्मा का उपहार है।
और उसका अंत? वो किसी "विचारधारा" से तय नहीं होता—वो ईश्वर की मर्ज़ी से होता है।

तुम परमात्मा मत बनने की कोशिश करो, वरना पृथ्वी का संतुलन डगमगा जाएगा।

तलवारें सबके पास हैं, लेकिन साहस और करुणा केवल कुछ के पास।

क्योंकि…

"चमन में इख़्तिलात-ए-रंग-ओ-बू से बात बनती है
हम ही हम हैं तो क्या हम हैं, तुम ही तुम हो तो क्या तुम हो!"

जय हिंद।

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/we-are-flying-in-the-temple-aarti-how-will/article-18673

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.