MP Weather Alert: प्रदेश में और चुभेगी ठंड, 2–3 दिन में तेज होंगी बर्फीली हवाएं, कोहरे का दायरा बढ़ा

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में सर्दी ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। प्रदेश के बड़े हिस्से में सुबह-शाम घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण अगले 2 से 3 दिनों में ठंड और बढ़ेगी। इससे उत्तरी ठंडी हवाओं की रफ्तार तेज होगी और ठिठुरन का असर और गहरा सकता है।

बर्फीली हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमालय के ऊपर सक्रिय सिस्टम का असर मध्य भारत तक महसूस किया जाएगा। इसके चलते रात के तापमान में और गिरावट संभव है। खासकर उत्तर और पूर्वी मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं के कारण सुबह-शाम गलन बढ़ेगी।

इन जिलों में छाया रहा घना कोहरा

प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में सुबह से ही कोहरे की मोटी चादर देखी जा रही है।
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सीधी, सतना, सिंगरौली, रीवा-मऊगंज और मैहर जैसे जिलों में दृश्यता काफी कम रही।
भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास और शाजापुर में भी मध्यम कोहरा छाया रहा।

सबसे ठंडा रहा कल्याणपुर

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा करीब 2.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
इसके अलावा उमरिया लगभग 3.9°, राजगढ़ और खजुराहो करीब 4.5°, शिवपुरी 5°, रीवा 5.8°, पचमढ़ी 6.2°, गुना 6.4°, रायसेन 6.5°, सतना 6.6°, दतिया 6.9°, छिंदवाड़ा 7.8°, खंडवा 8° और भोपाल-खरगोन में करीब 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। कई जिलों में सुबह पौधों और घास पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं, जो कड़ाके की सर्दी का संकेत है।

मौसम केंद्र का अनुमान है कि जनवरी के मध्य तक ठंड का यह दौर बना रह सकता है। सुबह-शाम घना कोहरा, खुले इलाकों में पाला पड़ने की संभावना और शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2026 By दैनिक जागरण

MP Weather Alert: प्रदेश में और चुभेगी ठंड, 2–3 दिन में तेज होंगी बर्फीली हवाएं, कोहरे का दायरा बढ़ा

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में सर्दी ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। प्रदेश के बड़े हिस्से में सुबह-शाम घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण अगले 2 से 3 दिनों में ठंड और बढ़ेगी। इससे उत्तरी ठंडी हवाओं की रफ्तार तेज होगी और ठिठुरन का असर और गहरा सकता है।

बर्फीली हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमालय के ऊपर सक्रिय सिस्टम का असर मध्य भारत तक महसूस किया जाएगा। इसके चलते रात के तापमान में और गिरावट संभव है। खासकर उत्तर और पूर्वी मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं के कारण सुबह-शाम गलन बढ़ेगी।

इन जिलों में छाया रहा घना कोहरा

प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में सुबह से ही कोहरे की मोटी चादर देखी जा रही है।
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सीधी, सतना, सिंगरौली, रीवा-मऊगंज और मैहर जैसे जिलों में दृश्यता काफी कम रही।
भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास और शाजापुर में भी मध्यम कोहरा छाया रहा।

सबसे ठंडा रहा कल्याणपुर

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा करीब 2.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
इसके अलावा उमरिया लगभग 3.9°, राजगढ़ और खजुराहो करीब 4.5°, शिवपुरी 5°, रीवा 5.8°, पचमढ़ी 6.2°, गुना 6.4°, रायसेन 6.5°, सतना 6.6°, दतिया 6.9°, छिंदवाड़ा 7.8°, खंडवा 8° और भोपाल-खरगोन में करीब 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। कई जिलों में सुबह पौधों और घास पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं, जो कड़ाके की सर्दी का संकेत है।

मौसम केंद्र का अनुमान है कि जनवरी के मध्य तक ठंड का यह दौर बना रह सकता है। सुबह-शाम घना कोहरा, खुले इलाकों में पाला पड़ने की संभावना और शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-weather-alert-cold-will-be-more-piercing-in-the/article-42396

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.