ट्रम्प के बयान पर राहुल गांधी का मोदी पर हमला: बोले— ‘फर्क समझो सरजी, इंदिरा गांधी ने अमेरिका को झुकाया था’

नेशनल न्यूज

On

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे के बाद राहुल ने X पर वीडियो साझा कर कहा— दबाव पड़ते ही पीएम मोदी सरेंडर कर देते हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान के बाद भारतीय राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व शैली की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से करते हुए उन पर अमेरिका के सामने “सरेंडर” करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर “फर्क समझो सरजी” कैप्शन के साथ 3 जून को भोपाल में दिए गए अपने भाषण का वीडियो साझा किया।

राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अमेरिका ने भारत पर दबाव बनाने के लिए अपना सातवां फ्लीट और हथियार भेजे थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किसी दबाव की परवाह किए बिना अपने फैसले लिए। उन्होंने कहा, “उस समय फोन कॉल नहीं होते थे, हालात कहीं ज्यादा कठिन थे, लेकिन इंदिरा गांधी ने अमेरिका को झुका दिया।” इसके उलट राहुल ने दावा किया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर “जरा सा दबाव” डालने पर वे झुक जाते हैं।

कांग्रेस नेता ने बीजेपी और आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अब उन्हें अच्छी तरह समझ चुके हैं और थोड़ा दबाव पड़ते ही डर के मारे पीछे हट जाते हैं। राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलने खुद आए थे और अनुमति मांगी थी।

मंगलवार को ट्रम्प ने कहा था कि रूसी तेल की खरीद को लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने से प्रधानमंत्री मोदी खुश नहीं हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने दावा किया कि मोदी उनसे मिलने आए और बोले— “सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं?” हालांकि ट्रम्प ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह बातचीत कब और कहां हुई। उन्होंने यह भी कहा कि अपाचे हेलिकॉप्टर सौदे को लेकर भारत लंबे समय से अमेरिका से संपर्क में है और भारत ने 68 अपाचे हेलिकॉप्टरों का ऑर्डर दिया है।

इस बयान के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े किए हैं। इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प का 43 सेकेंड का एक AI जनरेटेड वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें सरकार पर अमेरिकी दबाव में काम करने का आरोप लगाया गया। हालांकि बीजेपी ने उस वीडियो को भ्रामक और राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया था।

ट्रम्प के बयान और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद यह मुद्दा राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है। एक ओर सरकार की ओर से अभी तक ट्रम्प के दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, वहीं कांग्रेस इस मुद्दे को भारतीय विदेश नीति और नेतृत्व के सवाल से जोड़कर जनता के बीच ले जाने की तैयारी में दिख रही है। आने वाले दिनों में इस बयानबाजी के और तेज होने की संभावना है.

--------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rahul-gandhis-attack-on-modi-on-trumps-statement-said/article-42382

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.