IPL 2025 के वो 8 खिलाड़ी, जो पहले सीजन में भी थे टूर्नामेंट का हिस्सा, फिर आएंगे नजर

Sports Desk

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 8 ऐसे खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे, जो आईपीएल 2008 का भी हिस्सा थे. इनमें से 4 खिलाड़ियों ने तो हर एक सीजन में मुकाबले खेले हैं. इन सभी खिलाड़ियों के लिए ये सीजन काफी खास रहने वाला है.

इंडियन प्रीमियर लीग का हर एक सीजन क्रिकेट के फैंस के लिए रोमांच लेकर आता है. आज के समय में आईपीएल क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2008 में हुई थी, और तब से लेकर अब तक कई बड़े सितारे और युवा खिलाड़ी IPL के मैदान पर अपना जलवा दिखा चुके हैं. इनमें 8 खिलाड़ी तो पहले सीजन से ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं और अब भी क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचा रहे हैं. ये 8 खिलाड़ी आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए नजर आएंगे.

IPL 2008 से 2025 तक का सफर

आईपीएल 2025 के 8 खिलाड़ी जो लीग के पहले सीजन में भी नजर आए थे वो एमएस धोनी, आर अश्विन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे हैं. आर अश्विन को छोड़कर इन सभी खिलाड़ियों ने पहले ही सीजन में डेब्यू कर लिया था. वहीं, आर अश्विन पहले सीजन में सीएसके की टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका साल 2009 में मिला था. दूसरी ओर इन 8 खिलाड़ियों में से सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने ही लीग के हर एक सीजन में कम से कम एक मैच जरूर खेला है.

आईपीएल के हर एक सीजन में खेलने वाले खिलाड़ी एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और मनीष पांडे हैं. विराट कोहली ने इस दौरान सभी सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए ही खेले हैं और इस बार भी वह आरसीबी का ही हिस्सा हैं. वहीं, धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ-साथ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेले हैं. रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के साथ शुरुआत की थी और अब पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं. दूसरी ओर मनीष पांडे तो 7 टीमों के लिए खेल चुके हैं.

किस खिलाड़ी ने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच?

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने की बात की जाए तो धोनी इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. वह अभी तक 264 आईपीएल मैच खेल चुके हैं. रोहित शर्मा ने 257 मुकाबलों में हिस्सा लिया है. वहीं, विराट कोहली 252 मैचों का हिस्सा बन चुके हैं. रवींद्र जडेजा ने भी 240 मैच खेल लिए हैं. दूसरी ओर अश्विन ने 212 मैच, अजिंक्य रहाणे 185 मैच, मनीष पांडे ने 171 मैच और इशांत शर्मा 110 मैच खेल चुके हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IPL 2025 के वो 8 खिलाड़ी, जो पहले सीजन में भी थे टूर्नामेंट का हिस्सा, फिर आएंगे नजर

Sports Desk

इंडियन प्रीमियर लीग का हर एक सीजन क्रिकेट के फैंस के लिए रोमांच लेकर आता है. आज के समय में आईपीएल क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2008 में हुई थी, और तब से लेकर अब तक कई बड़े सितारे और युवा खिलाड़ी IPL के मैदान पर अपना जलवा दिखा चुके हैं. इनमें 8 खिलाड़ी तो पहले सीजन से ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं और अब भी क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचा रहे हैं. ये 8 खिलाड़ी आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए नजर आएंगे.

IPL 2008 से 2025 तक का सफर

आईपीएल 2025 के 8 खिलाड़ी जो लीग के पहले सीजन में भी नजर आए थे वो एमएस धोनी, आर अश्विन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे हैं. आर अश्विन को छोड़कर इन सभी खिलाड़ियों ने पहले ही सीजन में डेब्यू कर लिया था. वहीं, आर अश्विन पहले सीजन में सीएसके की टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका साल 2009 में मिला था. दूसरी ओर इन 8 खिलाड़ियों में से सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने ही लीग के हर एक सीजन में कम से कम एक मैच जरूर खेला है.

आईपीएल के हर एक सीजन में खेलने वाले खिलाड़ी एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और मनीष पांडे हैं. विराट कोहली ने इस दौरान सभी सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए ही खेले हैं और इस बार भी वह आरसीबी का ही हिस्सा हैं. वहीं, धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ-साथ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेले हैं. रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के साथ शुरुआत की थी और अब पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं. दूसरी ओर मनीष पांडे तो 7 टीमों के लिए खेल चुके हैं.

किस खिलाड़ी ने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच?

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने की बात की जाए तो धोनी इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. वह अभी तक 264 आईपीएल मैच खेल चुके हैं. रोहित शर्मा ने 257 मुकाबलों में हिस्सा लिया है. वहीं, विराट कोहली 252 मैचों का हिस्सा बन चुके हैं. रवींद्र जडेजा ने भी 240 मैच खेल लिए हैं. दूसरी ओर अश्विन ने 212 मैच, अजिंक्य रहाणे 185 मैच, मनीष पांडे ने 171 मैच और इशांत शर्मा 110 मैच खेल चुके हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/8-players-of-ipl-2025-who-were-also-part-of/article-14242

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.