शहडोल में लापरवाही बनी दो मजदूरों की मौत का कारण, 15 घंटे बाद मिले शव

Shahdol, MP

शहर के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-1 में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों से उनके कमाने वाले सदस्य छीन लिए। हादसा गुरुवार को उस वक्त हुआ जब मिट्टी धंसने से दो मजदूर 20 फीट गहरे गड्ढे में दब गए।

 जिला प्रशासन और राहत दल ने करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान कोटमा निवासी 40 वर्षीय मुकेश बैगा और 33 वर्षीय महिपाल बैगा के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गुजरात की एक निजी कंपनी शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य कर रही थी। खुदाई के दौरान कोई सुरक्षात्मक इंतज़ाम नहीं किए गए थे। इसी बीच अचानक मिट्टी धंस गई और दोनों मजदूर गड्ढे में दब गए।
पहले मजदूर को निकालने के लिए 5 घंटे तक अभियान चला लेकिन वह मृत अवस्था में मिला। दूसरे शव को निकालने में पूरी रात लग गई। शुक्रवार सुबह पोकलेन मशीन की मदद से जब मलबा हटाया गया, तब जाकर दूसरा शव बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों का गुस्सा

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने कंपनी और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में खुदाई का कार्य जारी रखना ही खतरे को न्योता देना था।
लोगों का कहना है कि न तो सेफ्टी बैरियर लगाए गए और न ही मिट्टी को सहारा देने के लिए कोई सपोर्ट सिस्टम, जो ऐसे कार्यों में अनिवार्य होते हैं।

प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और कहा है कि दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

गरीब परिवारों पर टूटा कहर

दोनों मृतक मजदूर बेहद गरीब तबके से आते थे और दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी मौत से उनके परिवारों पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल में लापरवाही बनी दो मजदूरों की मौत का कारण, 15 घंटे बाद मिले शव

Shahdol, MP

 जिला प्रशासन और राहत दल ने करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान कोटमा निवासी 40 वर्षीय मुकेश बैगा और 33 वर्षीय महिपाल बैगा के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गुजरात की एक निजी कंपनी शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य कर रही थी। खुदाई के दौरान कोई सुरक्षात्मक इंतज़ाम नहीं किए गए थे। इसी बीच अचानक मिट्टी धंस गई और दोनों मजदूर गड्ढे में दब गए।
पहले मजदूर को निकालने के लिए 5 घंटे तक अभियान चला लेकिन वह मृत अवस्था में मिला। दूसरे शव को निकालने में पूरी रात लग गई। शुक्रवार सुबह पोकलेन मशीन की मदद से जब मलबा हटाया गया, तब जाकर दूसरा शव बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों का गुस्सा

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने कंपनी और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में खुदाई का कार्य जारी रखना ही खतरे को न्योता देना था।
लोगों का कहना है कि न तो सेफ्टी बैरियर लगाए गए और न ही मिट्टी को सहारा देने के लिए कोई सपोर्ट सिस्टम, जो ऐसे कार्यों में अनिवार्य होते हैं।

प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और कहा है कि दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

गरीब परिवारों पर टूटा कहर

दोनों मृतक मजदूर बेहद गरीब तबके से आते थे और दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी मौत से उनके परिवारों पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dead-bodies-found-after-15-hours-due-to-the-death/article-28039

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.