तलाक के दर्द पर बोले चहल: दो घंटे की नींद, मैदान पर बिखरा मन, आत्महत्या तक आए ख्याल

Sports

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी के उस कठिन दौर का खुलासा किया, जब उनकी शादी टूट रही थी। उन्होंने बताया कि पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक की प्रक्रिया के दौरान वे गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।

 चहल ने कहा, “एक महीने तक मैं रोज़ सिर्फ दो घंटे सोता था। आत्महत्या जैसे विचार भी आए, लेकिन दोस्तों ने मुझे संभाला।” उस समय मैदान पर उनका ध्यान पूरी तरह भटक चुका था।

'शो' चलता रहा सोशल मीडिया पर

चहल ने बताया कि दोनों ने तलाक की प्रक्रिया के दौरान अपनी परेशानी सोशल मीडिया से छुपाए रखी। “हमने सोचा कि जब तक सब फाइनल नहीं हो जाता, कुछ नहीं बोलेंगे। लोग सोचते थे हम खुश हैं, लेकिन असल में हम दोनों झेल रहे थे।”

रिश्ते में आई दरार क्यों?

उन्होंने बताया कि दोनों की जिंदगी में इतनी महत्वाकांक्षाएं थीं कि आपसी तालमेल बिगड़ता चला गया। “दो लोग अगर एक साथ रहना चाहते हैं, तो समझौता ज़रूरी है। लेकिन जब दोनों का फोकस अपने-अपने करियर पर हो, तो रिश्ता खिंचने लगता है।”

बेवफाई के आरोपों पर बोले चहल

तलाक के दौरान सोशल मीडिया पर चहल के ऊपर धोखेबाजी के आरोप लगे, जिस पर उन्होंने गहरी निराशा जताई। “मैंने कभी धोखा नहीं दिया। लोग बिना सच्चाई जाने अफवाहें फैलाते हैं। मेरी दो बहनें हैं, मुझे महिलाओं का सम्मान करना आता है।”

'Be Your Own Sugar Daddy'—सुनियोजित संदेश

चहल की एक टी-शर्ट, जिस पर लिखा था "Be Your Own Sugar Daddy", चर्चा का विषय बनी। इस पर उन्होंने कहा, “वो टी-शर्ट मैंने जानबूझकर पहनी थी। उसके पीछे एक इशारा था, क्योंकि दूसरी तरफ से कुछ ऐसा किया गया था।”

नए रिश्ते पर भी किया खुलासा

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में चहल ने साफ किया कि वे अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर RJ महवश के साथ रिलेशनशिप में हैं। शो में जब कीकू शारदा ने उनके कपड़ों पर लिपस्टिक मार्क की ओर इशारा किया, तो चहल ने हंसते हुए कहा, “अब सबको पता है।”

शुरुआत और अंत की कहानी

धनश्री और चहल की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन डांस क्लास के बहाने हुई थी। वहीं से प्रेम कहानी शुरू हुई और 11 दिसंबर 2020 को शादी में बदली। लेकिन 2022 में रिश्तों में खटास आने लगी, जो आखिरकार तलाक में तब्दील हो गई।

तलाक की प्रक्रिया और कोर्ट की रफ्तार

फरवरी 2025 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी। कोर्ट ने 6 महीने का कूलिंग-ऑफ पीरियड दिया, जिसे चहल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। 19 मार्च को हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को 24 घंटे में फैसला देने का निर्देश दिया और 20 मार्च 2025 को तलाक मंजूर हो गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

तलाक के दर्द पर बोले चहल: दो घंटे की नींद, मैदान पर बिखरा मन, आत्महत्या तक आए ख्याल

Sports

 चहल ने कहा, “एक महीने तक मैं रोज़ सिर्फ दो घंटे सोता था। आत्महत्या जैसे विचार भी आए, लेकिन दोस्तों ने मुझे संभाला।” उस समय मैदान पर उनका ध्यान पूरी तरह भटक चुका था।

'शो' चलता रहा सोशल मीडिया पर

चहल ने बताया कि दोनों ने तलाक की प्रक्रिया के दौरान अपनी परेशानी सोशल मीडिया से छुपाए रखी। “हमने सोचा कि जब तक सब फाइनल नहीं हो जाता, कुछ नहीं बोलेंगे। लोग सोचते थे हम खुश हैं, लेकिन असल में हम दोनों झेल रहे थे।”

रिश्ते में आई दरार क्यों?

उन्होंने बताया कि दोनों की जिंदगी में इतनी महत्वाकांक्षाएं थीं कि आपसी तालमेल बिगड़ता चला गया। “दो लोग अगर एक साथ रहना चाहते हैं, तो समझौता ज़रूरी है। लेकिन जब दोनों का फोकस अपने-अपने करियर पर हो, तो रिश्ता खिंचने लगता है।”

बेवफाई के आरोपों पर बोले चहल

तलाक के दौरान सोशल मीडिया पर चहल के ऊपर धोखेबाजी के आरोप लगे, जिस पर उन्होंने गहरी निराशा जताई। “मैंने कभी धोखा नहीं दिया। लोग बिना सच्चाई जाने अफवाहें फैलाते हैं। मेरी दो बहनें हैं, मुझे महिलाओं का सम्मान करना आता है।”

'Be Your Own Sugar Daddy'—सुनियोजित संदेश

चहल की एक टी-शर्ट, जिस पर लिखा था "Be Your Own Sugar Daddy", चर्चा का विषय बनी। इस पर उन्होंने कहा, “वो टी-शर्ट मैंने जानबूझकर पहनी थी। उसके पीछे एक इशारा था, क्योंकि दूसरी तरफ से कुछ ऐसा किया गया था।”

नए रिश्ते पर भी किया खुलासा

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में चहल ने साफ किया कि वे अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर RJ महवश के साथ रिलेशनशिप में हैं। शो में जब कीकू शारदा ने उनके कपड़ों पर लिपस्टिक मार्क की ओर इशारा किया, तो चहल ने हंसते हुए कहा, “अब सबको पता है।”

शुरुआत और अंत की कहानी

धनश्री और चहल की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन डांस क्लास के बहाने हुई थी। वहीं से प्रेम कहानी शुरू हुई और 11 दिसंबर 2020 को शादी में बदली। लेकिन 2022 में रिश्तों में खटास आने लगी, जो आखिरकार तलाक में तब्दील हो गई।

तलाक की प्रक्रिया और कोर्ट की रफ्तार

फरवरी 2025 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी। कोर्ट ने 6 महीने का कूलिंग-ऑफ पीरियड दिया, जिसे चहल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। 19 मार्च को हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को 24 घंटे में फैसला देने का निर्देश दिया और 20 मार्च 2025 को तलाक मंजूर हो गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/chahal-said-on-the-pain-of-divorce-two-hours-of/article-29464

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.