इंग्लैंड के कोच ने टी20 सीरीज से पहले ऐसी बात कह चौंकाया, बताया किस तरह खेलेगी टीम

Sports Desk

भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि इंग्लैंड की टीम किस तरह से क्रिकेट खेलेगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा। लेकिन इससे पहले ही बल्लेबाजी की आक्रामक शैली ‘बैजबॉल’ के जनक इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने यह कहकर सभी को हैरान कर दिया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज में बेहद सतर्क होकर खेलेगी। 

इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह दौरा मुश्किल होने वाला है क्योंकि हमारा सामना भारत की मजबूत टीम से हो रहा है लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम सतर्क शैली की क्रिकेट खेलेगी। यह शानदार और रोमांचक सीरीज होगी। हमें दो महीने पहले से इसके बारे में पता था। मैकुलम मई 2022 से इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच हैं और उनके रहते हुए टीम ने कई अच्छी सफलताएं हासिल की हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में हालांकि वह पहली बार लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट में यह जिम्मेदारी संभालेंगे। 

भारतीय टीम का पलड़ा है भारी

भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ पलड़ा भारी है। क्योंकि दोनों टीमों के बीच अभी तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, जिसमें से 13 में भारतीय टीम ने बाजी मारी है और 11 मैचों में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच पिछला टी20 मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत ने 68 रनों से जीत हासिल की थी।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले होगी वनडे सीरीज

इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी। इससे दोनों ही टीमों के तैयारी और टीम संयोजन सही करने का मौका मिलेगा। भारत ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती हुई है। जबकि इंग्लैंड ने एक बार भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब नहीं जीता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jan 2025 By दैनिक जागरण

इंग्लैंड के कोच ने टी20 सीरीज से पहले ऐसी बात कह चौंकाया, बताया किस तरह खेलेगी टीम

Sports Desk

भारत और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा। लेकिन इससे पहले ही बल्लेबाजी की आक्रामक शैली ‘बैजबॉल’ के जनक इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने यह कहकर सभी को हैरान कर दिया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज में बेहद सतर्क होकर खेलेगी। 

इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह दौरा मुश्किल होने वाला है क्योंकि हमारा सामना भारत की मजबूत टीम से हो रहा है लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम सतर्क शैली की क्रिकेट खेलेगी। यह शानदार और रोमांचक सीरीज होगी। हमें दो महीने पहले से इसके बारे में पता था। मैकुलम मई 2022 से इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच हैं और उनके रहते हुए टीम ने कई अच्छी सफलताएं हासिल की हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में हालांकि वह पहली बार लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट में यह जिम्मेदारी संभालेंगे। 

भारतीय टीम का पलड़ा है भारी

भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ पलड़ा भारी है। क्योंकि दोनों टीमों के बीच अभी तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, जिसमें से 13 में भारतीय टीम ने बाजी मारी है और 11 मैचों में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच पिछला टी20 मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत ने 68 रनों से जीत हासिल की थी।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले होगी वनडे सीरीज

इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी। इससे दोनों ही टीमों के तैयारी और टीम संयोजन सही करने का मौका मिलेगा। भारत ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती हुई है। जबकि इंग्लैंड ने एक बार भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब नहीं जीता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/england-coach-surprised-by-saying-this-before-the-t20-series/article-8159

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.