मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का निधन, रीवा में आज अंतिम संस्कार

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का 98 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित निवास पर निधन हो गया।

उन्होंने मंगलवार रात अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार को रीवा में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री इस समय दुबई और स्पेन के सात दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां उनके साथ पत्नी सीमा यादव भी मौजूद हैं। विदेश दौरे और व्यस्त बैठकों के चलते मुख्यमंत्री अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे।

बेटे और बहन रीवा के लिए रवाना

मुख्यमंत्री मोहन यादव के दोनों बेटे अभिमन्यु और वैभव यादव, अपनी बुआ कलावती यादव के साथ फ्लाइट से रीवा पहुंच रहे हैं। परिवारजन और रिश्तेदार अंतिम दर्शन के लिए रीवा में एकत्र हो रहे हैं। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा पहुंचकर दिवंगत ब्रह्मादीन यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संघ से जुड़ी रही जीवन यात्रा

ब्रह्मादीन यादव शुरू से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। एक आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई चले गए और वहीं रहकर पढ़ाई पूरी की। उनका असली नाम ब्रह्मानंद यादव था, जिसे बाद में बदलकर ब्रह्मादीन यादव रखा गया।

पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मध्यप्रदेश के रीवा में नौकरी के लिए आए और एक राजकीय विद्यालय में शिक्षक नियुक्त हुए। वे वर्ष 1987 में प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

परिवार और निजी जीवन

ब्रह्मादीन यादव के तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनकी इकलौती बेटी सीमा यादव की शादी वर्ष 1994 में डॉ. मोहन यादव से उज्जैन में हुई थी। वे भीटी तहसील (अंबेडकरनगर, यूपी) के कोडड़ा डड़वा गांव के मूल निवासी थे, जबकि वर्तमान में सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर में अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहते थे, जो एक स्कूल में शारीरिक शिक्षक हैं।

स्वास्थ्य बिगड़ने से हुआ निधन

ब्रह्मादीन यादव को 27 जून की रात सांस और पेट संबंधी दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 जून को स्थिति में सुधार के बाद उन्हें घर ले जाया गया था। लेकिन मंगलवार शाम उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वर्ष 2023 में उनकी पत्नी का भी निधन हो चुका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का निधन, रीवा में आज अंतिम संस्कार

Bhopal, MP

उन्होंने मंगलवार रात अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार को रीवा में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री इस समय दुबई और स्पेन के सात दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां उनके साथ पत्नी सीमा यादव भी मौजूद हैं। विदेश दौरे और व्यस्त बैठकों के चलते मुख्यमंत्री अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे।

बेटे और बहन रीवा के लिए रवाना

मुख्यमंत्री मोहन यादव के दोनों बेटे अभिमन्यु और वैभव यादव, अपनी बुआ कलावती यादव के साथ फ्लाइट से रीवा पहुंच रहे हैं। परिवारजन और रिश्तेदार अंतिम दर्शन के लिए रीवा में एकत्र हो रहे हैं। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा पहुंचकर दिवंगत ब्रह्मादीन यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संघ से जुड़ी रही जीवन यात्रा

ब्रह्मादीन यादव शुरू से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। एक आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई चले गए और वहीं रहकर पढ़ाई पूरी की। उनका असली नाम ब्रह्मानंद यादव था, जिसे बाद में बदलकर ब्रह्मादीन यादव रखा गया।

पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मध्यप्रदेश के रीवा में नौकरी के लिए आए और एक राजकीय विद्यालय में शिक्षक नियुक्त हुए। वे वर्ष 1987 में प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

परिवार और निजी जीवन

ब्रह्मादीन यादव के तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनकी इकलौती बेटी सीमा यादव की शादी वर्ष 1994 में डॉ. मोहन यादव से उज्जैन में हुई थी। वे भीटी तहसील (अंबेडकरनगर, यूपी) के कोडड़ा डड़वा गांव के मूल निवासी थे, जबकि वर्तमान में सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर में अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहते थे, जो एक स्कूल में शारीरिक शिक्षक हैं।

स्वास्थ्य बिगड़ने से हुआ निधन

ब्रह्मादीन यादव को 27 जून की रात सांस और पेट संबंधी दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 जून को स्थिति में सुधार के बाद उन्हें घर ले जाया गया था। लेकिन मंगलवार शाम उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वर्ष 2023 में उनकी पत्नी का भी निधन हो चुका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-mohan-yadavs-father-in-law-brahmadin-yadav-died/article-27807

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.