मुरैना में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष: छत पर चढ़ने को लेकर लाठी-डंडे और फायरिंग, तीन घायल

Morena, MP

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरोही गांव में मंगलवार शाम एक मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। मकान की छत पर चढ़ने के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच लाठी-डंडों और कट्टे से फायरिंग तक की नौबत आ गई।

इस झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं।

क्या था विवाद?

जानकारी के अनुसार, सिरोही गांव में मंगलवार शाम दो परिवारों के बीच छत पर चढ़ने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। कुछ देर बाद रजक परिवार का एक युवक कट्टा लेकर पहुंचा और उसने खुलेआम फायरिंग शुरू कर दी।

तीन लोग घायल, हालत गंभीर

इस घटना में वीरेंद्र कुशवाहा, सोनाराम कुशवाहा और गोलू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ितों के परिजनों ने देवगढ़ थाना पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

घायलों के आरोप

घायलों ने बताया कि रमेश रजक, मनेंद्र रजक, भूपेंद्र रजक और सौरभ रजक ने पहले लाठी-डंडों से हमला किया और फिर कट्टे से फायरिंग की। पीड़ितों का कहना है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

देवगढ़ थाना प्रभारी अरुण कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो बना जांच का अहम सबूत

घटना का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक युवक कट्टा लहराते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है। पुलिस इसे सबूत के तौर पर संकलित कर रही है और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष: छत पर चढ़ने को लेकर लाठी-डंडे और फायरिंग, तीन घायल

Morena, MP

इस झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं।

क्या था विवाद?

जानकारी के अनुसार, सिरोही गांव में मंगलवार शाम दो परिवारों के बीच छत पर चढ़ने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। कुछ देर बाद रजक परिवार का एक युवक कट्टा लेकर पहुंचा और उसने खुलेआम फायरिंग शुरू कर दी।

तीन लोग घायल, हालत गंभीर

इस घटना में वीरेंद्र कुशवाहा, सोनाराम कुशवाहा और गोलू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ितों के परिजनों ने देवगढ़ थाना पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

घायलों के आरोप

घायलों ने बताया कि रमेश रजक, मनेंद्र रजक, भूपेंद्र रजक और सौरभ रजक ने पहले लाठी-डंडों से हमला किया और फिर कट्टे से फायरिंग की। पीड़ितों का कहना है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

देवगढ़ थाना प्रभारी अरुण कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो बना जांच का अहम सबूत

घटना का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक युवक कट्टा लहराते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है। पुलिस इसे सबूत के तौर पर संकलित कर रही है और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bloody-conflict-in-morena-created-a-minor-dispute/article-27809

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.