दुबई यात्रा के बाद स्पेन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: एमपी में इंटरनेशनल फिल्म शूटिंग को लेकर स्पेनिश फिल्म इंडस्ट्री से बातचीत करेंगे

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी 19 जुलाई तक की विदेश यात्रा के दूसरे चरण में स्पेन पहुंच गए हैं। इससे पहले वे दुबई में विभिन्न निवेश और सहयोग कार्यक्रमों में शामिल होकर लौटे हैं।

स्पेन यात्रा के दौरान डॉ. यादव फिल्म, पर्यटन, खेल, संस्कृति और निवेश से जुड़े उच्च स्तरीय अधिकारियों और उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।

स्पेन फिल्म आयोग के अध्यक्ष से होगी खास मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की स्पेन यात्रा का एक मुख्य उद्देश्य है मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना। इसके लिए वे स्पेन फिल्म आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात कर फिल्म सहयोग व तकनीकी समर्थन पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि एमपी को ‘ग्लोबल फिल्म डेस्टिनेशन’ के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में यह मुलाकात निर्णायक हो सकती है।

मैड्रिड में “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश” फोरम का आयोजन

डॉ. यादव 16 जुलाई को मैड्रिड में आयोजित “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश” बिजनेस फोरम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों जैसे पर्यटन, औद्योगिक नीति, आईटी और अधोसंरचना से संबंधित अधिकारी प्रेजेंटेशन देंगे, ताकि निवेशकों को राज्य में मौजूद अवसरों की पूरी जानकारी मिल सके।

स्पेन में भारतीय राजदूत से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री की स्पेन यात्रा की शुरुआत भारत के राजदूत दिनेश के. पटनायक से शिष्टाचार भेंट से हुई। इसके पश्चात वे स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन के अध्यक्ष जुआन इग्नासियो एंत्रेकानालेस के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान भारत-स्पेन संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा होगी।

निवेशकों से संवाद और स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

मुख्यमंत्री स्पेन में बसे भारतीय व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और एक विशेष रात्रिभोज में शामिल होंगे। इसके अलावा वे स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर डिज़ाइन फर्म ‘पॉपुलस’ द्वारा प्रस्तुत प्रजेंटेशन में हिस्सा लेंगे। यह फर्म मध्यप्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास में सहयोग दे सकती है।

दुबई दौरे को बताया सफल

स्पेन में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका दुबई दौरा अत्यंत सकारात्मक और सफल रहा। उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश आज जिस तरह वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की विदेश नीति का बड़ा योगदान है। हमने दुबई में टूरिज्म, माइनिंग और फूड इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में संभावनाएं देखी हैं, और अब यही आशा स्पेन से भी है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दुबई यात्रा के बाद स्पेन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: एमपी में इंटरनेशनल फिल्म शूटिंग को लेकर स्पेनिश फिल्म इंडस्ट्री से बातचीत करेंगे

Bhopal, MP

स्पेन यात्रा के दौरान डॉ. यादव फिल्म, पर्यटन, खेल, संस्कृति और निवेश से जुड़े उच्च स्तरीय अधिकारियों और उद्यमियों से मुलाकात करेंगे।

स्पेन फिल्म आयोग के अध्यक्ष से होगी खास मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की स्पेन यात्रा का एक मुख्य उद्देश्य है मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना। इसके लिए वे स्पेन फिल्म आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात कर फिल्म सहयोग व तकनीकी समर्थन पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि एमपी को ‘ग्लोबल फिल्म डेस्टिनेशन’ के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में यह मुलाकात निर्णायक हो सकती है।

मैड्रिड में “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश” फोरम का आयोजन

डॉ. यादव 16 जुलाई को मैड्रिड में आयोजित “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश” बिजनेस फोरम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों जैसे पर्यटन, औद्योगिक नीति, आईटी और अधोसंरचना से संबंधित अधिकारी प्रेजेंटेशन देंगे, ताकि निवेशकों को राज्य में मौजूद अवसरों की पूरी जानकारी मिल सके।

स्पेन में भारतीय राजदूत से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री की स्पेन यात्रा की शुरुआत भारत के राजदूत दिनेश के. पटनायक से शिष्टाचार भेंट से हुई। इसके पश्चात वे स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन के अध्यक्ष जुआन इग्नासियो एंत्रेकानालेस के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान भारत-स्पेन संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा होगी।

निवेशकों से संवाद और स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

मुख्यमंत्री स्पेन में बसे भारतीय व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और एक विशेष रात्रिभोज में शामिल होंगे। इसके अलावा वे स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर डिज़ाइन फर्म ‘पॉपुलस’ द्वारा प्रस्तुत प्रजेंटेशन में हिस्सा लेंगे। यह फर्म मध्यप्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास में सहयोग दे सकती है।

दुबई दौरे को बताया सफल

स्पेन में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका दुबई दौरा अत्यंत सकारात्मक और सफल रहा। उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश आज जिस तरह वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की विदेश नीति का बड़ा योगदान है। हमने दुबई में टूरिज्म, माइनिंग और फूड इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में संभावनाएं देखी हैं, और अब यही आशा स्पेन से भी है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-dr-mohan-yadav-who-arrived-in-spain-after/article-27819

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.