छत्तीसगढ़ में सक्रिय हार्डकोर नक्सली दंपति ने तेलंगाना में किया सरेंडर: 25 लाख के इनामी लच्छन्ना और पत्नी अनितक्का ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ के बस्तर में करीब 22 साल से अधिक समय तक सक्रिय रहे हार्डकोर नक्सली दंपति ने तेलंगाना में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना और उनकी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का ने तेलंगाना के रामागुंडम में कमिश्नर के सामने हथियार डालते हुए नक्सलवाद से तौबा की।

नक्सली संगठन को बड़ा झटका

लच्छन्ना डीकेएसजेडसीएम (DKSZCM - दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) और उनकी पत्नी अनितक्का डीवीसीएम (DVCM - डिवीजनल कमेटी मेंबर) के पद पर रह चुकी हैं। लच्छन्ना पर 25 लाख रुपए और अनितक्का पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों का सरेंडर नक्सली संगठन के लिए एक बड़ा रणनीतिक झटका माना जा रहा है।

22 साल तक जंगलों में किया ऑपरेशन

लच्छन्ना और अनितक्का ने पिछले दो दशकों से अधिक समय तक बस्तर, तेलंगाना और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई।

  • लच्छन्ना ने 2007 में उत्तर बस्तर DVC टेक्निकल डिपार्टमेंट की कमान संभाली थी। 2023 में उसे DKSZCM में प्रमोट किया गया।

  • अनितक्का 2002 में ACM (एरिया कमेटी मेम्बर) बनी और 2007 में टेक्निकल डिपार्टमेंट में भेजी गई। वह हाल ही में उत्तर बस्तर DVC के टेक्निकल विंग में DVCM के रूप में कार्यरत थी।

पुलिस को मिल सकती हैं अहम जानकारियां

तेलंगाना पुलिस को उम्मीद है कि सरेंडर करने वाला यह दंपति नक्सल संगठन की आंतरिक रणनीति, नेटवर्क, संसाधन और संचालन के बारे में महत्वपूर्ण इनपुट दे सकता है। उधर, छत्तीसगढ़ पुलिस भी इनकी हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है ताकि बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की जड़ों तक पहुंचा जा सके।

सामाजिक मुख्यधारा में लौटने की अपील

रामागुंडम में हुए आत्मसमर्पण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने दोनों पूर्व नक्सलियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो हिंसा छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में सक्रिय हार्डकोर नक्सली दंपति ने तेलंगाना में किया सरेंडर: 25 लाख के इनामी लच्छन्ना और पत्नी अनितक्का ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

Jagdalpur, CG

लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना और उनकी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का ने तेलंगाना के रामागुंडम में कमिश्नर के सामने हथियार डालते हुए नक्सलवाद से तौबा की।

नक्सली संगठन को बड़ा झटका

लच्छन्ना डीकेएसजेडसीएम (DKSZCM - दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) और उनकी पत्नी अनितक्का डीवीसीएम (DVCM - डिवीजनल कमेटी मेंबर) के पद पर रह चुकी हैं। लच्छन्ना पर 25 लाख रुपए और अनितक्का पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों का सरेंडर नक्सली संगठन के लिए एक बड़ा रणनीतिक झटका माना जा रहा है।

22 साल तक जंगलों में किया ऑपरेशन

लच्छन्ना और अनितक्का ने पिछले दो दशकों से अधिक समय तक बस्तर, तेलंगाना और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई।

  • लच्छन्ना ने 2007 में उत्तर बस्तर DVC टेक्निकल डिपार्टमेंट की कमान संभाली थी। 2023 में उसे DKSZCM में प्रमोट किया गया।

  • अनितक्का 2002 में ACM (एरिया कमेटी मेम्बर) बनी और 2007 में टेक्निकल डिपार्टमेंट में भेजी गई। वह हाल ही में उत्तर बस्तर DVC के टेक्निकल विंग में DVCM के रूप में कार्यरत थी।

पुलिस को मिल सकती हैं अहम जानकारियां

तेलंगाना पुलिस को उम्मीद है कि सरेंडर करने वाला यह दंपति नक्सल संगठन की आंतरिक रणनीति, नेटवर्क, संसाधन और संचालन के बारे में महत्वपूर्ण इनपुट दे सकता है। उधर, छत्तीसगढ़ पुलिस भी इनकी हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है ताकि बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की जड़ों तक पहुंचा जा सके।

सामाजिक मुख्यधारा में लौटने की अपील

रामागुंडम में हुए आत्मसमर्पण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने दोनों पूर्व नक्सलियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो हिंसा छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/hardcore-naxalite-couple-active-in-chhattisgarh-surrendered-in-telangana-a/article-27815

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.