बिलासपुर में दो दिन से लापता पेंटर की लाश अरपा नदी में मिली: शरीर पर मिले जख्म, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bilaspur, CG

शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब अरपा नदी से एक युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान राजेंद्र उर्फ राजू सूर्यवंशी (26) के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले अपने दोस्त के साथ घर से निकला था और तभी से लापता था।

शव पर जख्मों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

दोस्त के साथ गया था युवक, फिर नहीं लौटा

परिजनों के अनुसार राजेंद्र 13 जुलाई को अपने दोस्त कुश कुमार के साथ निकला था। दोनों ने साथ में शराब भी पी थी और फिर अलग-अलग अपने घरों की ओर निकल गए। लेकिन राजेंद्र अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने सरकंडा थाने में लापता होने की सूचना भी दी थी।

अरपा नदी में बहता मिला शव, इलाके में मची सनसनी

15 जुलाई को स्थानीय लोगों ने पचरीघाट के पास अरपा नदी में एक शव बहता देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। टीआई विवेक पांडेय की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। आसपास पूछताछ के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन बाद में परिजनों ने शव की पहचान राजू सूर्यवंशी के रूप में की।

चिंगराजपारा में रहकर करता था पेंटिंग का काम

राजू सूर्यवंशी पेशे से पेंटर था और दीवारों पर डिजाइन व पुताई का काम करता था। वह मूल रूप से सीपत क्षेत्र का रहने वाला था और चिंगराजपारा में किराए के मकान में रहता था। परिजनों के मुताबिक वह शराब का आदि था, लेकिन मौत संदिग्ध हालातों में हुई है, जिससे हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

शरीर पर चोटों के निशान, परिजनों की नाराजगी

शव के पंचनामा के दौरान परिजनों ने दावा किया कि राजू के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, जो किसी मारपीट या हमले की ओर इशारा करते हैं। उनका कहना है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि साजिशन हत्या हो सकती है। उन्होंने दोस्त कुश कुमार से भी पूछताछ की मांग की है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और बयान

पुलिस का कहना है कि मामला प्रथमदृष्टया नदी में गिरने से दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन मौत संदिग्ध है। राजेंद्र के शराब पीने की लत को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने दोस्त कुश कुमार और अन्य परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में दो दिन से लापता पेंटर की लाश अरपा नदी में मिली: शरीर पर मिले जख्म, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bilaspur, CG

शव पर जख्मों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

दोस्त के साथ गया था युवक, फिर नहीं लौटा

परिजनों के अनुसार राजेंद्र 13 जुलाई को अपने दोस्त कुश कुमार के साथ निकला था। दोनों ने साथ में शराब भी पी थी और फिर अलग-अलग अपने घरों की ओर निकल गए। लेकिन राजेंद्र अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने सरकंडा थाने में लापता होने की सूचना भी दी थी।

अरपा नदी में बहता मिला शव, इलाके में मची सनसनी

15 जुलाई को स्थानीय लोगों ने पचरीघाट के पास अरपा नदी में एक शव बहता देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। टीआई विवेक पांडेय की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। आसपास पूछताछ के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन बाद में परिजनों ने शव की पहचान राजू सूर्यवंशी के रूप में की।

चिंगराजपारा में रहकर करता था पेंटिंग का काम

राजू सूर्यवंशी पेशे से पेंटर था और दीवारों पर डिजाइन व पुताई का काम करता था। वह मूल रूप से सीपत क्षेत्र का रहने वाला था और चिंगराजपारा में किराए के मकान में रहता था। परिजनों के मुताबिक वह शराब का आदि था, लेकिन मौत संदिग्ध हालातों में हुई है, जिससे हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

शरीर पर चोटों के निशान, परिजनों की नाराजगी

शव के पंचनामा के दौरान परिजनों ने दावा किया कि राजू के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, जो किसी मारपीट या हमले की ओर इशारा करते हैं। उनका कहना है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि साजिशन हत्या हो सकती है। उन्होंने दोस्त कुश कुमार से भी पूछताछ की मांग की है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और बयान

पुलिस का कहना है कि मामला प्रथमदृष्टया नदी में गिरने से दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन मौत संदिग्ध है। राजेंद्र के शराब पीने की लत को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने दोस्त कुश कुमार और अन्य परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/wounding-on-the-body-found-in-the-body-of-the/article-27817

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.