रो-को का जलवा सिडनी में! भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, रोहित ने ठोकी सेंचुरी, कोहली ने जमाया क्लास

Sports

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला 9 विकेट से जीतकर सीरीज का अंत शानदार अंदाज़ में किया। 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने कप्तान शुभमन गिल के शुरुआती आउट होने के बावजूद शानदार वापसी की।

 इसके बाद मैदान पर जो हुआ, वह भारतीय फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं था — क्योंकि क्रीज पर उतरे किंग कोहली और उनके साथ थे हिटमैन रोहित शर्मा

रो-को शो ने मचाया धमाल

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद करीब 30 हजार भारतीय दर्शक तब झूम उठे जब विराट और रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने मिलकर नाबाद 168 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई।
रोहित शर्मा ने 121 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं, विराट कोहली ने 74 रन बनाकर अपनी क्लासिक फॉर्म का सबूत दिया।

ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत, भारत की शानदार वापसी

इस मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह हावी दिखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 33 ओवर में 180 रन बना लिए थे और 350 रन तक पहुंचने की राह पर थी। लेकिन तभी भारतीय गेंदबाजों ने खेल पलट दिया।
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 236 रन पर ढेर हो गई — और यह सब मुमकिन हुआ उस गेंदबाज की बदौलत, जिस पर पहले सवाल उठे थे।

हर्षित राणा ने किया करिश्मा

जब भारतीय टीम की घोषणा हुई थी, तब हर्षित राणा के चयन पर कई दिग्गजों ने सवाल उठाए थे। लेकिन इस युवा गेंदबाज ने आलोचकों को अपने प्रदर्शन से जवाब दिया।
राणा ने एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, मिचेल ओवन और जोश हेजलवुड जैसे बल्लेबाजों को आउट करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी की कमर तोड़ दी।
उनके साथ वाशिंगटन सुंदर ने भी शानदार गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।

गिल की फॉर्म फिर निराशाजनक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल भले ओपनिंग में उतरे हों, लेकिन वे एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके। वे 24 रन बनाकर आउट हुए और लगातार सातवीं वनडे पारी में हाफ सेंचुरी तक नहीं पहुंच पाए। आखिरी बार उन्होंने 50 से ज्यादा स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था।

विराट बने वनडे इतिहास के दूसरे सबसे कामयाब बल्लेबाज

इस मुकाबले में विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर वनडे इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं।

भारत का दबदबा और शानदार अंत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज भले ही भारत पहले ही गंवा चुका था, लेकिन यह मुकाबला पूरी तरह भारतीय रंग में रंग गया। सिडनी की शाम "रो-को शो" के नाम रही। इस जीत के साथ भारत ने दौरे का अंत आत्मविश्वास से किया।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ro-kos-magic-india-defeated-australia-by-9-wickets-in-sydney/article-36318

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.