रायपुर भ्रमण पर जाएंगे सरेंडर नक्सली, सरकार देगी मोबाइल और स्किल डेवलपमेंट का मौका

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर में सरेंडर किए गए नक्सलियों को समाज और विकास से जोड़ने के लिए विशेष कदम उठा रही है।

 अब हथियार छोड़ चुके नक्सलियों को रायपुर घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। इस दौरान उन्हें शहर की चमचमाती सड़कें, बड़ी इमारतें और सदन तक का भ्रमण कराया जाएगा।

सरकार न केवल उन्हें शहर का विकास और टेक्नोलॉजी दिखाएगी, बल्कि स्किल डेवलपमेंट के लिए भी प्रयास करेगी। इसके अलावा, पुनर्वास केंद्रों में रहने वाले नक्सलियों को उनके परिजनों से संपर्क बनाने के लिए मुफ्त मोबाइल फोन प्रदान किए जाएंगे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह सुविधा जल्द ही उपलब्ध कराई जाए।

गृहमंत्री ने कहा कि हथियार छोड़ चुके नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने गांवों में जाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और जेल में बंद परिवारजनों से मिलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

विजय शर्मा बीजापुर, सुकमा और जगदलपुर के दौरे पर हैं। उन्होंने नंबी में 94 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया, जिससे आसपास के खूबसूरत जलप्रपात का नजारा लोग आसानी से देख सकेंगे। इसके अलावा, उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और क्षेत्रीय विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

जन चौपाल में उन्होंने कहा कि लंबे समय तक नक्सलियों ने गांवों में विकास की राह रोकी थी, लेकिन अब स्थानीय लोग और प्रशासन मिलकर गांवों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने नक्सलियों से हथियार छोड़ने की अपील की और जवानों की मेहनत की सराहना की।

गृहमंत्री ने CPRF कैंप में जवानों से मुलाकात कर उनकी हिम्मत और संवेदनशीलता को सम्मानित किया। उनका कहना था कि नक्सल आतंक से मुक्त कई जिले आज इसी साहस का परिणाम हैं।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/surrender-naxalite-will-go-on-tour-to-raipur-government-will/article-36305

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.