कोरबा में तेज रफ्तार बस खड़े ट्रेलर से टकराई: 6 यात्री घायल, एक को निकालने में लगे 5 घंटे; ड्राइवर मौके से फरार

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें गढ़वा से रायपुर जा रही एक यात्री बस, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से भीषण रूप से टकरा गई। हादसे में 6 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में कुल 30 यात्री सवार थे।

यात्री सीट में फंसा, गैस कटर से चला रेस्क्यू

हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सामने की सीट पर बैठा एक यात्री बस में फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर का सहारा लिया गया, जिसमें करीब 5 घंटे का समय लग गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की गति काफी तेज थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वह खड़े ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घायलों का इलाज, बाकी यात्रियों को भेजा गया

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को आगे रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, बस मालिक ने दूसरी बस की व्यवस्था कर शेष यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना प्रभारी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों और बस ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में तेज रफ्तार बस खड़े ट्रेलर से टकराई: 6 यात्री घायल, एक को निकालने में लगे 5 घंटे; ड्राइवर मौके से फरार

Korba, CG

यात्री सीट में फंसा, गैस कटर से चला रेस्क्यू

हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सामने की सीट पर बैठा एक यात्री बस में फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर का सहारा लिया गया, जिसमें करीब 5 घंटे का समय लग गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की गति काफी तेज थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वह खड़े ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घायलों का इलाज, बाकी यात्रियों को भेजा गया

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को आगे रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, बस मालिक ने दूसरी बस की व्यवस्था कर शेष यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना प्रभारी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों और बस ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6-passengers-collided-with-a-trailer-standing-at-a-high/article-26292

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.